'क्योंकि सास भी कभी...' की भिड़ंत होगी 'अनुपमा' से, नंबर वन की गद्दी के लिए होगी जंग? क्यों बोलीं एकता कपूर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Vs Anupamaa: भारतीय टेलीविजन का एक मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फिर से लौट रहा है। लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला यह शो अब एक नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस बार कहानी होगी विरानी परिवार की अगली पीढ़ी की।
शो कब और कहां देख सकते हैं?
इस शो का नया सीजन 29 जुलाई 2025 से शुरू होगा। इसे रात 10:30 बजे Star Plus पर देखा जा सकेगा। साथ ही, यह शो JioHotstar पर भी ऑनलाइन अवेलेबव रहेगा। इस बार यह सीजन छोटा होगा- करीब 150 एपिसोड का।
शो की स्टारकास्ट
इस शो में पुराने और नए दोनों कलाकार होंगे। स्मृति ईरानी फिर से तुलसी विरानी के रोल में नजर आएंगी और अमर उपाध्याय मिहिर का किरदार निभाएंगे। कहानी अब तुलसी और मिहिर के बच्चों - अंगद, परी और ऋतिक - की ज़िंदगी पर आधारित होगी। इन किरदारों के जरिए विरानी परिवार की अगली पीढ़ी को दिखाया जाएगा।
कौन से शोज से है मुकाबला
24 जुलाई 2025 तक के टीआरपी रेटिंग्स के मुताबिक,अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, और तारक मेहता का उल्टा चश्मा - सभी को 2.1 टीआरपी मिली है। उड़ने की आशा 1.9 टीआरपी के साथ दूसरे नंबर पर है। लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड 1.8 टीआरपी के साथ टॉप 5 में है।
एकता कपूर ने अनुपमा से किया कम्पैरिजिन
जब एकता कपूर से पूछा गया कि लोग 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलना 'अनुपमा' से क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह तुलना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि- 'रूपाली गांगुली एक बड़ी कलाकार हैं। 'अनुपमा' शो और इसके प्रोड्यूसर राजन शाही ने जो काम किया है, वह काबिले तारीफ है। वे नंबर 1 हैं और बने रहेंगे। हम अपनी कहानी लेकर आ रहे हैं। दोनों शो अलग हैं और उनकी तुलना करना ठीक नहीं है। महिलाओं और शोज को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना सही नहीं है।'
25 साल बाद शो की नई शुरुआत
इस सीज़न की खास बात यह है कि यह शो अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है। 17 साल बाद शो की वापसी पुराने दर्शकों के लिए एक तोहफा है, वहीं नई पीढ़ी के लिए एक नई कहानी। पहले यह शो साल 2000 से 2008 तक चला था और इसके 1,800 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











