Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की रिलीज डेट पर जरा दें ध्यान, नई कास्ट की भी डिटेल आ गई सामने

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Release Date: हर घर में लोकप्रिय रहे टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी होने जा रही है और वो भी पूरे नए अंदाज में। इस बार शो का नया सीजन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नाम से आ रहा है, जो दर्शकों को एक बार फिर से विरानी परिवार की इमोशनल और दिलचस्प दुनिया में ले जाएगा।

कब और कहां देख सकते हैं नया सीजन

शो की स्ट्रीमिंग 29 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इसे Star Plus के साथ-साथ JioCinema और JioHotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा जा सकेगा।

क्या है इस बार की कहानी?

इस बार कहानी तुलसी और मिहिर विरानी की नई पीढ़ी पर आधारित होगी- उनके बच्चों की जिंदगी, रिश्ते और उनके सामने आने वाले स्ट्रगल्स को दिखाया जाएगा। शो में आपको देखने को मिलेंगे-

अंगद विरानी - तुलसी और मिहिर का बेटा, जो वृंदा पटेल से प्यार करता है।

परी विरानी - उनकी बेटी, जिसकी कहानी में कई उतार-चढ़ाव आएंगे।

ऋतिक विरानी - परिवार का तीसरा बच्चा, जिसकी लाइफ भी रोमांचक मोड़ों से गुजरेगी।

पुरानी और नई स्टारकास्ट की धमाकेदार जोड़ी

स्मृति ईरानी - तुलसी विरानी

अमर उपाध्याय - मिहिर विरानी

शक्ति आनंद - हेमन्त विरानी

रितु चौधरी - शोभा विरानी चौधरी

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान - करण और नंदिनी

कमलिका गुहा ठाकुरता - गायत्री विरानी

नई स्टारकास्ट:

रोहित सुचांती - अंगद विरानी

शगुन शर्मा - परी विरानी

अमन गांधी - ऋतिक विरानी

तनीषा मेहता - वृंदा पटेल

कैमियो में भी दिखेंगे ये फेवरेट स्टार्स

रिपोर्ट्स की मानें तो शो में मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना और पुलकित सम्राट जैसे सितारे खास रोल में नजर आ सकते हैं। ये कैमियो अपीयरेंस शो को और भी खास बना देंगे।

क्यों देखें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'?

अगर आपने पहले सीज़न को पसंद किया था, तो यह नया सीज़न आपको ज़रूर पसंद आएगा। नई कहानी, नई पीढ़ी और पुराने पसंदीदा किरदारों की वापसी के साथ यह शो परिवार और रिश्तों की उस भावनात्मक डोर को फिर से जोड़ने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X