Kyunki Saas Bhi...2 में स्टारकास्ट की फीस में बड़ा फासला, स्मृति ईरानी अकेले ले रहीं 9-10 लोगों की फीस!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 salary: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन धमाकेदार वापसी कर चुका है और इसके साथ ही पुराने सितारों की चमक भी फिर से लौट आई है। सबकी चहेती तुलसी विरानी, यानी स्मृति ईरानी, एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने आ गई हैं। वहीं, अमर उपाध्याय भी अपने मिहिर वाले स्टाइल में स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने तो यहां तक कह दिया - "TV की असली दुनिया वापस आ गई है!"
लेकिन अब सवाल ये है - कौन ले रहा है इस बार सबसे भारी चेक? चलिए आपको बताते हैं कौन वसूल रहा है कितने पैसे-
स्मृति ईरानी (तुलसी विरानी)
भले ही अब वो केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन तुलसी बनकर लौटने पर उनकी कीमत भी वीआईपी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी फीस- 10 से 12 लाख पर एपिसोड है।
अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी)
मिहिर की वापसी ने शो को इमोशनल कर दिया और इनकी कमाई को इंटरनैशनल। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी फीस 1.5 लाख प्रति एपिसोड
हितेन तेजवानी (करण)
करण बनकर स्क्रीन पर छा गए हैं हितेन। फैंस इन्हें देख खुश भी हैं और पुरानी यादों में खो भी गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फीस 1 से 1.5 लाख रुपए पर एपिसोड है।
गौरी प्रधान (नंदिनी)
गौरी प्रधान, जो असल जिंदगी में भी हितेन की रियल वाइफ हैं, शो में नंदिनी का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी फीस ₹80,000 से ₹1.5 लाख पर एपिसोड है।
शक्ति आनंद (हेमंत)
हेमंत के किरदार में शक्ति आनंद ने फिर से जान डाल दी है। उनकी फीस 80,000 से 1 लाख पर एपिसोड है।
कमोलिका गुहा ठाकुरता (गायत्री चाची)
इनका किरदार जितना सख्त, उतनी ही मजबूत इनकी पेमेंट है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी फीस 50,000 रुपए से 1 लाख पर एपिसोड है।


Click it and Unblock the Notifications











