Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की सबसे बड़ी पहेली बने अंगद और परिधि, रिश्ते में तुलसी के क्या लगते हैं?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Cast: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है और इसी के साथ दर्शकों के मन में कई नए सवाल भी पैदा हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल है- अंगद विरानी (रोहित सुचांती) और परिधि विरानी (शगुन शर्मा) आखिर हैं कौन?
क्या अंगद विरानी और परिधि विरानी, तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) के गोद लिए हुए बच्चे हैं? क्या ये मिहिर से जुड़े हुए हैं? या फिर इनका कोई और गहरा रिश्ता है?
पहले एपिसोड के बाद बढ़ी एक्साइटमेंट
पहले एपिसोड में जहां पुराने चेहरों की वापसी ने फैंस को इमोशनल कर दिया, वहीं नए किरदारों की मौजूदगी ने दर्शकों को कंफ्यूज भी कर दिया। अंगद, परिधि और ऋतिक नाम के नए किरदारों की झलक मिली, लेकिन इनकी कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है कि क्या ये दोनों तुलसी के गोद लिए हुए बच्चे हैं? क्या वे किसी पुराने किरदार के बेटे-बेटी हैं?
TRP के लिए स्टार प्लस की बड़ी उम्मीद
स्टार प्लस के हालिया शोज की टीआरपी में गिरावट आई है। 'झनक' की रेटिंग घटी है, 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' को भी खास सफलता नहीं मिली और 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे लंबे समय से चल रहे शो भी 2 टीवीआर तक पहुंचने के लिए जूझ रहे हैं। इसी बीच 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' चैनल की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। एकता कपूर और चैनल दोनों को इस शो से काफी उम्मीदें हैं।
एक इंडस्ट्री सूत्र के मुताबिक, टचैनल को भरोसा है कि ये शो फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बना लेगा। भले ही समय बदल गया हो, लेकिन शो को लेकर जो बज है, वो बताता है कि ये अभी भी लोगों के दिलों के करीब है।'
तुलसी-मिहिर की केमिस्ट्री शानदार
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने जैसे अपने किरदारों को कभी छोड़ा ही नहीं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर फैंस फिर से 2000 के दशक में लौट गए। दर्शकों ने ये भी कहा कि गायत्री अब थोड़ी जलनखोर दिखाई दे रही हैं, क्योंकि उनके बेटे को विरानी परिवार की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिला।
अंगद और परिधि का सस्पेंस बना हुआ है
शो में अब तक साफ नहीं हुआ है कि अंगद और परिधि असल में किसके बच्चे हैं। लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये तुलसी के सौतेले या गोद लिए हुए बच्चे हो सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शायद ये मंदिरा, गौतम या केटी के बच्चे हों। वहीं, कुछ का कहना है कि परिधि, पायल के बेटे को डेट कर रही है।
मातृत्व पर बड़ा सवाल
शो के नए मोड़ से लगता है कि आने वाले एपिसोड्स में 'जन्म देने वाली मांट और 'पालने वाली मां' के बीच की बहस को दिखाया जाएगा। तुलसी को अपने माता-पिता के रूप में निभाई जिम्मेदारियों को लेकर चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है।
कब और कहां देखें शो?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' हर दिन रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होता है। साथ ही, यह शो JioCinema और Hotstar पर ऑनलाइन भी अवेलेबल है।
शो का पहला एपिसोड
पहले एपिसोड ने दर्शकों को नॉस्टैल्जिया में डुबो दिया है, लेकिन असली खेल अभी बाकी है। आगे देखना होगा कि अंगद और परिधि की पहचान क्या है, और तुलसी के जीवन में अब कौन से तूफान आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











