क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल एक बार फिर से छोटे परदे पर!

खबर है कि एक बार फिर से तुलसी विरानी टीवी पर दस्तक देने वाली हैं। खबर के मुताबिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल की लोकप्रियता को फिर से भुनाने के लिए टीवी जगत की जानी मानी निर्देशिका एकता कपूर दोबारा से इस सीरियल को छोटे परदे पर शुरु करने वाली हैं। एकता कपूर को लगातार पिछले सालों से उनके हिट टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी को दोबारा से शुरु करने के लिए लोगों की रिक्वेस्ट आ रही हैं और सभी लोगों का मानना है कि एकता कपूर को दोबारा से इश शो को शुरु करना चाहिए। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में बैठे लोग भी इन सीरियल्स के काफी दीवाने हैं।
ऐसे में शायद एकता कपूर को लगा हो कि उन्हें इस शो को दोबारा से शुरु करना चाहिए। वैसे भी ऐसा नहीं है कि इस सीरियल को बंद हुए सदियों बीत गयी हों। साल 2008 तक ये सीरियल टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा था। लेकिन लगातार शो में बढ़ रहे किरदारों और उन किरदारों से दर्शक के ना जुड़ पाने के चलते लगातार इस शो की टीआरपी घटती गयी। लोगों ने कहा कि एकता को ये शो ही बंद कर देना चाहिए। और आखिरकार इसे बदं कर दिया गया। अब दोबारा से इस शो को शुरु किया जा सकता हैा। और सूत्रों के अनुसार अब स्मृति विरानी शो में बा का किरदार निभा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











