क्या कूल हैं हम 3: फैमिली शो कुमकुम भाग्य बन जाएगा पॉर्न कॉमेडी!
[टेलीविजन] जीटीवी का प्रसिद्ध फैमली शो कुमकुम भाग्य जल्द ही पोर्न कॉमेडी शो में तब्दील होने जा रहा है। क्योँ कि शो में एंट्री होने जा रही है एक नही दो दो पोर्न स्टार की। मतलब तुषार कपूर और आफ़ताब शिवदासनी की, जो गये है शो में अपनी फिल्म क्या कूल है हम 3 का प्रमोशन।
[कुमकुम भाग्य: डिटेक्टिव प्रज्ञा के आगे तनु हुई Fail!]
दरअसल ये दोनों ही अपनी आगामी फिल्म में पोर्न स्टार की भूमिका में नजर आयेंगें। इतना ही नहीं फिल्म में तुषार कपूर बेहद ही फूहड़ जोक और अश्लील डाईलॉग्स बोलते हुए नजर आ रहें हैं।
बहरहाल शो में चल रहा हाईड एंड सीक का गेम जिसमे प्रज्ञा छुप-छुप कर सुन रहीं हैं तनु की बातें तो दूसरी ओर अभि करने जा रहा है तनु से शादी। जिसने कर दिया है प्रज्ञा को बैचेन, और वो जुट गयी है तनु के खिलाफ सबूत ढूँढने में।
इसी क्रम में उसकी मुलाकात होती है आफताब शिवदासनी और तुषार कपूर से जो शो में अपनी फिल्म क्या कूल है हम 3 का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगें।
[Ooo...तो अब नागिन में एंट्री करेंगे मिस्टर सनी लियोन!]
दरअसल, प्रज्ञा तनु का पीछा करते-करते पहुंच जाती है एक पब में, जहां प्रज्ञा तनु को निखिल से मिलते हुए देख लेती है। हालांकि जब तक वह तनु-निखिल को रंगें हाथ पकड़ पाती तब तक शो में एंट्री हो जाती है अभि की।
हम्म्म्म तनु तो प्रज्ञा से बच के निकल गयी लेकिन दर्शकों को शो में देखने को मिलेगा प्रज्ञा और अभि का जबरदस्त डांस और रोमांटिक नोक-झोंक।


Click it and Unblock the Notifications











