Opps.. गौहर के नाम पर इतना क्यों भड़क उठे कुशाल टंडन!
[टेलीविजन] कुशाल टंडन ने ट्विटर के जरीए गौहर खान के साथ खुद को जोड़े पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फॉलोअर्स से साफ कहा है कि उन्हें उनकी एक्स-गर्लफ्रैंड गौहर के साथ टैग करना बंद कर दें। बता दें, गौहर और कुशाल बिग बॉस-7 के दौरान काफी नजदीक आए थे।
दरअसल, ट्विटर पर फैंस कई तरह की खबरों और तस्वीरों में गौहर- कुशाल को टैग करते हैं। जिसे लेकर कुशाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्विट किया है कि, मैं अंतिम वार्निंग देता हूं..मुझे उस गौहर खान के साछ टैग करना बंद करें..अब अगर मैं ऐसा कोई पोस्ट देखूंगा तो उसे तुरंत ही ब्लॉक कर दूंगा।
बता दें, गौहर और कुशाल बिग बॉस-7 के दौरान काफी करीब आए थे। शो के बाद भी कुछ समय तक उनका रिश्ता रहा, लेकिन जल्दी ही दूरियां आ गई।
क्या होगा गौतम गुलाटी का..इतना ATTITUDE!
कुशाल ने गौहर के साथ अपने ब्रेक अप की खबरें भी ट्विटर के जरीए अपने फैंस को दे दी थीं। बहरहाल, अब तो कुशाल के ट्विट देखकर लगता है कि वे गौहर का नाम तक नहीं लेना चाहते। तभी तो उन्होंने गौहर की बजाए ''That #gk'' लिखना पसंद किया।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












