इसकी पाकिस्तान की टिकट करवाओ.. करणवीर मेहरा पर क्यों भड़के कुशाल टंडन? पहलगाम पर लिखी थी कवित!

Kushal Tandon Karanveer Mehra Fight- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सितारों ने जमकर इसकी आलोचना की थी। इस बीच एक पोस्ट बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा का भी सामने आया था। इस दौरान उन्होने कुछ ऐसा लिखा था कि लोग उनपर भड़क गए थे।
दरअसल करणवीर मेहरा ने एक कवित साझा की थी जिसमें वो अमन की बात कर रहे थे। ये बात लोगों को पसंद नहीं आई और उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। अब अभिनेता कुशाल टंडन भी सामने आ गए हैं और करणवीर मेहरा को पाकिस्तान तक भेजने की बात कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद करणवीर मेहरा चुप नहीं रहे और उन्होने भी जवाब दिया है।
कुशाल टंडन ने क्या लिखा?
बता दें कि कुशाल टंडन ने एक स्टोरी साझा की थी जिसमें किसी शख्स ने लिखा था, ''करणवीर मेहरा को काफी हर्ट हुआ है कि इंडिया ने पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया है।'' इसके साथ कारणवीर का कविता वाला वीडियो है। इसपे रिएक्ट करते हुए कुशाल ने लिखा, ''अरे भाई इसके बाथरूम का पानी बंद करवाओ और पाकिस्तान की टिकट करवाओ।'' करणवीर मेहरा ने रिएक्ट करते हुए अपनी उस कविता का मतलब समझाया है।
करणवीर ने दी सफाई
ट्रोलिंग के बाद करणवीर मेहरा ने लिखा, ''आंख के बदले आंख लोगे तो पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी। जो आखिरी इंसान बचेगा उसके पास सिर्फ एक आंख रह जाएगी और सभी जानते हैं कि वो शख्स कौन होगा। यहां पर सवाल सिर्फ इतना है कि क्या आप चाहते हैं कि नफरत की जंजीर टूटे और दुनिया एक बेहतर जगह बने। ये मेरी कविता मतलब था और जो हमला हमलगाम में हुआ है उनके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'' इसके बाद उन्होने सुनील शेट्टी की वो बात लिखी थी जो कि उन्होने हमले के बाद कही थी कि उनकी अगली छुट्टी कश्मीर में होगी।
क्या थी करणवीर मेहरा की कवित?
करणवीर की कविता वाले वीडियो की बात करें तो वो ऐसी थी, ''बांट दिया इस धरती को क्या चांद सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आबे जमजम भी पानी है, पंडित भी पिए, मौलाना भी पिए। तो पानी का मजहब क्या होगा? एक है सूरज एक है चांद, एक हवा में सांस है सबकी तो पूछो इनसे अब हवा भी नई चलाओगे?
नस्लों का जो करे बंटवारा रहबर वो कौम का ढोंगी है सवाल तो बस एक ही है क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ी थी। बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है, कोई मुस्लिम तो कोई सिख और ईसाई, पर सबने इंसान न होने की कसम खाई।'' इसके बाद करणवीर मेहरा को ट्रोल होना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications












