गौतम गुलाटी के बाद अब होगी इस TV एक्टर की धमाकेदार बॉलीवुड एंट्री!
[टेलीविजन] जी हां, हम बात कर रहे हैं कुशाल टंडन की। जिन्होंने पिछली रात ट्विटर के जरीए घोषणा की है उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म साइन की है। जिसमें उन्हें लीड रोल ऑफर किया गया है।

बता दें, पिछले दिनों गौहर खान से रिश्ता बनने और टूटने की वजह से कुशाल काफी सूर्खियों में रहे थे। लिहाजा, लगता है अब इस तरह उनकी बॉलीवुड एंट्री भी काफी खबरों में रहने वाली है।
कुशाल में ट्विट किया, ''मैंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन की है....जबरदस्त स्क्रिप्ट....Kushalians (कुशाल के फैंस) एक या दो दिनों में आपको इससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।''
OMg! एकता कपूर का यह पॉपुलर टीवी शो जल्द होगा बंद
उम्मीद है कुशाल के फैंस इस खबर से बहुत खुश होंगे। कुशाल काफी समय से बॉलीवुड में एंट्री पाना चाहते थे, लिहाजा इस मौके का वह जमकर फायदा उठाएंगे। कुशाल को हमने कई टीवी सीरियलों में देखा है और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया है।
फिलहाल, तो हमें इंतजार कुशाल के फिल्म की घोषणा का और उनकी को-स्टार जानने का। बता दें, गौतम गुलाटी के बाद कुशाल बिग बॉस के ऐसे कंटेंस्टेंट हैं, जिन्हें इस शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली और दोनों ने बॉलीवुड की ओर रूख कर लिया।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











