सीरियल बेहद के सेट पर लगी आग..कुशाल ने जान पर खेलकर बचाया जेनिफर को..देखें वीडियो
सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल बेहद के सेट पर आग लग गई।
सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल बेहद के सेट पर आग लग गई। इस दौरान सीरियल के लीड एक्टर कुशाल टंडन ने फीमले लीड एक्टर जेनिफर विंगेट को आग की चपेट में आने से पहले बचा लिया। जेनिफर विंगेट की पीठ और अनेरी वजानी का हाथ जल गया है। इस हादसे के बाद शूटिंग को रोक दिया गया था।

दरअसल, हुआ यूं कि इस सीरियल में जेनिफर और कुशाल की शादी का सीन शूट हो रहा था। फेरों के दौरान हवन कुंड से आग लगना शूटिंग का ही हिस्सा था, लेकिन ये आग लगने के बाद काफी ज्यादा भड़क गई और पूरे सेट पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।
कुशाल मंडप पर पहुंचे जहां स्क्रिप्ट के अनुसार जेनिफर ने उन्हें वरमाला पहनाया. हालांकि, इस दौरान आग बढ़ गई और कुशाल वह खुद को बचाकर वहां से निकल गए।
टीवी की इस बहू ने एक बार फिर बिकिनी में की तस्वीर शेयर..HOT
इस दौरान जेनिफर मंडप में ही खड़ी थीं और वो समझ नहीं पा रही थीं कि क्या करें। इतने में कुशाल ने वापस आकर जेनिफर को बचाया। इस पूरी घटना की वीडियो कुशाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है..देखें आप भी..


Click it and Unblock the Notifications











