शिवांगी जोशी संग सगाई पर कुशाल टंडन का रिएक्शन आया सामने, बोले- मैं सगाई करने जा रहा हूं...

Kushal Tandon Reacts On Engagement: पिछले लंबे समय से शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के अफेयर की खबरें सामने आ रही है। दोनों को साथ में एकता कपूर के सीरियल 'बरसातें- मौसम प्यार का' में देखा गया था। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी और आपको बता दें कि इसी के बाद सोशल मीडिया पर आग की तरह दोनों के अफेयर की खबरें फैलने लगी।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह भी कहा जा रहा था कि अब कुशल टंडन और शिवांगी जोशी जल्दी ही सगाई करने वाले हैं। इसके बाद दोनों के फैंस तो काफी ज्यादा खुश हो गए थे और इसके पीछे की सच्चाई जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब शिवांगी जोशी के बाद कुशाल टंडन ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
हाल ही में कुशल टंडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा करते हुए अपनी एक पोस्ट शेयर की और इसमें लिखा कि "यार मीडिया वालों एक बात बताओ, मेरी सगाई है और मुझे पता ही नहीं है? मैं थाईलैंड में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहा हूं। ऐसा कैसे कर लेते हो आप लोग, कम से कम थोड़ी तो खबरों की प्रमाणीकरण रखो? ये आपके सोर्स है कौन?"
हालांकि आपको बता दे की शिवांगी जोशी ने भी कुशाल टंडन के साथ सगाई की खबरों पर रिएक्ट करते हुए इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। दोनों की इन पोस्ट से यह तो साफ हो जाता है की सगाई नहीं होने वाली है। इसी के अलावा न्यूज़ 18 शोशा की एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि एक दूसरे के साथ यह रिलेशनशिप में है और जल्दी सगाई कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












