बिग बॉस- कुशाल के आने से खुश हुईं गौहर, एंडी ने दिया सेकेंड चांस!
कुशाल टंडन के वापस आने पर एंडी ने भी उन्हें गले लगाया। एंडी ने तनीषा के साथ बाथरुम में जाकर कुशाल के वापस घर आने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एंडी ने तनीषा से कहा कि मैं सबको दो चांस देता हूं। कुशाल वापस आया है इस बात से मुझे ना ही दुख है और ना ही बहुत खुशी। मैंने उसे गले लगाया क्योंकि मैं उसे सेकेंड चांस दे रहा हूं। तनीषा ने भी कहा कि जो कुछ भी उनके और कुशाल के बीच हुआ था उसके बाद वो कुशाल के साथ बहुत रिजर्व हो गयी थीं। तो उन्हें खुशी ही है कि वो वापस आ गये।
गौहर तो कुशाल के आने से इतनी खुश हुईं कि वो रोने लगीं और दौड़कर उन्होंनें कुशाल को गले लगा लिया। कुशाल और गौहर दोनों को इस तरह से गले लगते देख घर के सदस्य काफी खुश हुए और सभी ने कुशाल का स्वागत काफी अच्छी तरह से किया। अरमान, तनीषा, काम्या और एंडी सभी ने गले लगाकर कुशाल का स्वागत किया। अब देखना ये है कि कुशाल की वापसी से घर में क्या बदलाव होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












