Kushal Tandon ने Shivangi Joshi संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी? बोले- वो मेरी फेवरेट...

Kushal Tandon On Relationship With Shivangi Joshi: कुशाल टंडन टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से वह एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले दिनों यह खबर भी सामने आई थी कि दोनों ने सगाई कर ली है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में कुशाल टंडन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शौर्य सम्मान 2025 से एक्टर को सम्मानित किया है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ द्वारा कुशाल टंडन को बेस्ट टीवी एक्टर का अवार्ड भी दिया गया है। जिसके लिए कुशाल टंडन लखनऊ पहुंचे थे।
इस इवेंट के दौरान कुशाल टंडन से कई सारे सवाल भी किए गए थे। तब कुशाल टंडन से शिवांगी जोशी के साथ में अफेयर को लेकर खबरों को लेकर भी सवाल किया गया। जहां पर कुशाल टंडन को ब्लश करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं इस दौरान कुशाल टंडन ने अपनी फेवरेट को-स्टार शिवांगी जोशी को ही बताया।
अब लगातार कुशाल टंडन की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन दोनों रिलेशनशिप में है। हालांकि कुशाल टंडन ने इस इवेंट के दौरान भी कुछ पूछती तो नहीं की लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कराहट देख हर फैन यही कहता है कि दोनों के बीच में कुछ तो है।


Click it and Unblock the Notifications











