कुशाल वापस आएंगे बिग बॉस, गौहर का साथ देने!
कुशाल टंडन के वापस आने की बात को लेकर सलमान ने जब घर से सदस्यों से बात की तो अरमान का कहना था कि अगर कुशाल वापस बिग बॉस में आता है तो इसका मतलब ये होगा कि घर में कोई कुछ भी करके वापस आ सकता है। अरमान ने कहा कि कुशाल के घर में वापस आने से सभी के ऊपर गलत इंप्रेशन पड़ेगा। लेकिन कुछ सदस्यों ने कहा कुशाल को घर के अंदर आना चाहिए। कुशाल के घर में एंट्री करने के साथ ही ये खबर भी आई थी कि कुशाल के साथ उनकी गर्लफ्रैंड भी बिग बॉस में आएंगी।
अब खबर ये है कि कुशाल टंडन आज बिग बॉस के घर में वापसी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर किसी ने कुछ कमेंट नहीं किया है। अक्सर बिग बॉस के घरे में किसी के आने की झूठी खबर देकर बिग बॉस की टीम बिग बॉस का प्रमोशन करती है। लेकिन वो लोग बिग बॉस के घर में एंट्री नहीं करते। अब देखना ये है कि क्या कुशाल टंडन के घर में एंट्री करने की बात सच है या फिर ये भी एक गॉसिप है।


Click it and Unblock the Notifications
