लो.. कुशाल टंडन ने कल साइन की फिल्म, आज बता दी STORY
[टेलीविजन] गौतम गुलाटी के बाद अब बिग बॉस फेम कुशाल टंडन बॉलीवुड एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 3 जून को खुद एक्टर ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की घोषणा की थी कि उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है और फिल्म की स्क्रिप्ट जबरदस्त है।

बहरहाल, अक्सर सितारे अपनी फिल्मों से जुड़ी जानकारी छिपाने पर विश्वास रखते हैं, ताकि सही समय पर सरप्राइज किया जा सके। लेकिन कुशाल की दरियादिली कहें या एक्साइटेंटमेंट, मीडिया से बात करते हुए कुशाल ने अपनी फिल्म के बारे में खुलकर बात की।
जसवंत खेरा के निर्देशन में बनने वाली 'रोमिला' एक रोमांटिक फिल्म होगी। कुशाल ने बताया कि, फिल्म में वे एक नार्थ इंडिया के लड़के बने हैं, जो अपनी आंखों में रॉकस्टार बनने का सपना लिए गोवा जाता है। वहां उसकी मुलाकात होती है रोमिला से और फिर यहां से फिल्म में ट्विस्ट आती है।
TRAILER: जब एक ही अंगने में टकराएंगे दो विचार..'मेरे अंगने में'
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में रोमिला के किरदार में मुग्धा गोडसे दिखेंगी। वहीं, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गोवा में होगी और अगस्त 2015 से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। बहरहाल, अब देखना है कि कुशाल बॉलीवुड में कितनी ग्रैंड एंट्री लेते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











