Shocking..3 साल का लीप..टीवी के टॅाप कपल के बीच होगी बेहद नफरत..
कुशाल टंडन और जेनिफर विंगेट का शो बेहद तीन साल का लीप लेने जा रहा है। इसके पीछे की वजह जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
टीवी का लोकप्रिय शो बेहद ने तीन साल का लीप लेने की प्लानिंग की है। इस शो में कुशाल टंडन और जेनिफर विंगेट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हर शो की तरह इस बार भी लीप लेने से पहले एक बहुत बड़ी ट्रेजडी होगी। जी हां।
बिना किसी सस्पेंस और ड्रामा के आज तक किसी भी टीवी शो में लीप नहीं हुआ है। बहरहाल,इस शो में जेनिफर ,माया के ग्रे सेड की भूमिका निभा रही हैं। शुरू में उनके बदले की कहानी अब सास-बहू ड्रामा में बदल गई है।
लेकिन लीप के बाद दोबारा माया अपने उसी साइको किरदार में वापसी करेंगी। माया को शो में प्रेग्नेंट बताया जा रहा है। लेकिन किसी कारण से वह अपना बच्चा खो बैठती हैं। जिसके कारण माया और अर्जुन के बीच दूरियां आ जाती हैं।

यहीं से इस शो की कहानी तीन साल का लीप ले सकती है। गौरतलब है कि महज कुछ महीनों के भीतर बेहद ने दर्शकों पर अपनी पकड़ जमाए रखने में कामयाब हुआ है। लेकिन यह शो अभी भी टीआरपी की रेस में पीछे है।
शो में लाए गए इस नए मोड़ से टीआरपी के हिसाब से इस शो को फायदा पहुंच सकता है। वैसे बता दें कि लीप का मसाला किसी भी शो को दर्शकों के बीच फोकस में लाने के लिए हमेशा से ही सही साबित हुआ है।
यकीन नहीं आ रहा है। तो चलिए नजर घुमाते हैं उन टीवी शो पर जो लीप के बाद दर्शकों की पसंद का हिस्सा बन गए हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











