गौहर-कुशाल की वजह से दिलचस्प हुआ 'खतरों के खिलाड़ी'
लोगों के बीच फिर से दोनों की हॉट लवस्टोरी चर्चा का विषय बन गयी है। गौहर खान के जबरदस्त प्रशंसक बैंगलोर निवासी सुंगध शेट्टी ने वनइंडिया से कहा कि मैं तो बिग बॉस गौहर की ही वजह से देखता था, मुझे वह बहुत अच्छी लगती है।
वह और कुशाल साथ में अच्छे भी लगते हैं। एक बार फिर से मैं दोनों को टीवी पर देखने के लिए बेकरार हूं इसलिए मैं 22 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
Did You Know: गौहर-कुशाल की शादी पर सस्पेंस बरकरार, बहन को भी इंतजार
तो देखा ना आपने कि किस तरह लोग गौहर-कुशाल के लिए क्रेजी होते जा रहे है। फिलहाल आपको बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' में नये संस्करण में 12 प्रतिभागी हैं।
तस्वीरें: खतरों के खिलाड़ी 5.. के सारे प्रतियोगी
प्रतिभागियों में अभिनेता रणवीर शौरी, रजनीश दुग्गल, निकेतन धीर, नृत्यनिर्देशक-अभिनेता सलमान यूसुफ खान और अभिनेत्री मुग्धा गॉडसे, टेलीविजन अभिनेता दयानंद शेट्टी, माही विज, पूजा गौर, कुशाल टंडन, गौहर खान, स्टंटवूमैन गीता टंडन और फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल रोशेल मारिया राव शामिल हैं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी है। शो की सारी शूटिंग साउथ अफ्रिका के केपटाउन में हो रही है।
Did You Know: 'बिग बॉस-साथ 7' की विजेता गौहर खान की बड़ी बहन निगार जेड. खान का मानना है कि गौहर अपने सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन से शादी करेंगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि इस बाबत अभी इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications












