'क्या शोहरत ब्रो? सेकंड हैंड कारें.. बैंक बैलेंस..' आसिम रियाज पर भड़के कुशाल टंडन!

kushal tandon asim riaz rohit shetty

खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर चर्चा है और शो के शुरुआत में एक भयंकर झड़प देखने को मिली है। झड़प इसलिए चौकाने वाली है क्योंकि ये किन्ही दो प्रतियोगियों के बीच नहीं बल्कि रोहित शेट्टी और आसिम रियाज के बीच हुई है।

रोहित शेट्टी शो के होस्ट हैं और मशहूर निर्माता निर्देशक हैं। असीम रियाज़ के आक्रामक गुस्से के बाद मेजबान रोहित शेट्टी के साथ तीखी बहस हुई था और इसने इंटरनेट को पर सबको स्तब्ध कर दिया था।

कई मशहूर हस्तियों ने आसिम के व्यवहार पर निराशा व्यक्त की है। लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में कुशाल टंडन का पोस्ट है और वो आसिम को काफी खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या बोले कुशाल

कुशाल ने लिखा, ''शोहरत.. क्या शोहरत ब्रो, एक बिग बॉस? अपनी कारों का वो क्या दिखावा करता है, सेकंड कारें। कितना पैसा है बे? बैंक अकाउंट डिटेल्स शेयर करना। आपको सलाम है रोहित शेट्टी सर जैसे आपने इस बकवास आदमी को हैंडल किया। सम्मान है आपके लिए रोहित सर।'' इसके अलावा कुशाल ने पहले भी रिएक्ट किया था।

अरजीत तनेजा के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उन्होने लिखा था, ''काश उसने मेरे सामने ऐसा किया होता। उसे सचमुच मदद की ज़रूरत है। मैं दो तीन स्टंट करने आया हूं, अरे भाई माल नहीं है जो मार लेगा। और जब उन्होंने कहा कि अगर टीम में से कोई भी उस स्टंट को कर सकता है तो मैं कोई पैसा नहीं लूंगा, तो ठीक है, उन्हें अपने शब्दों पर कायम रहना चाहिए और कोई पैसा नहीं लेना चाहिए।''

क्या बोले लोग

कुशाल टंडन के इस पोस्ट के बाद लोगों के रिएक्शन्स भी आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''आसिम भाई से इसकी भी जली।'' एक ने लिखा, ''दम तो है बंदे में।'' एक ने लिखा, ''कुशाल टंडन बी लाइक- चलो थोड़ा लाइमलाइट मैं भी ले लेता हूं।'' एक ने लिखा, ''आसिम को घमंड हो गया है और कुछ नहीं।'' एक ने लिखा, ''वो बोलता है हर महीने 4 गाड़ी बदलता है सामने जो था वो 40 गाड़ी उड़ाता है एक फिल्म में।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X