लव बर्ड्स कुशल-गौहर बिग बॉस के घर से बाहर

By Ajay Mohan

लोनावला। बिग बॉस के घर में रास लीला रचा रहे कुशल और गौहर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। असल में इन दोनों का झगड़ा वीजे एंडी और तनीषा मुखर्जी से हुआ और इस बीच बात इतनी बढ़ गई कि कुशल तनीषा के परिवार तक चढ़ गये।

बिग बॉस के लव बर्ड्स के रूप में फेमस हुए कुशल और गौहर की करीबियां किसी से नहीं छिपी हैं, और न हीं दोनों की वो बदतमीजी जो उन्होंने बाकी घर वालों के साथ की। जिस समय एंडी से झगड़ा हुआ। कुशल ने एंडी पर हाथ उठा दिया और माहौल बिगड़ गया। कुशल ने एंडी का गला तक पकड़ लिया।

कुशल ने एंडी का गला पकड़ा

कुशाल इस झगड़े के दौरान इतने ज्यादा गुस्से में दिखे कि दीवार फांद का घर से बाहर निकल गये। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ कर वापस घर के अंदर किया और उसके बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई, जिसमें कुशल के साथ-साथ गौहर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। गौहर को इसलिये बाहर किया गया, क्योंकि वो इस काम में कुशल का साथ दे रही थीं और उन्हें उक्सा भी रही थीं।

इससे पहले तनीषा से उलझने पर कुशल ने कहा था, "तुम एक फ्लॉप ऐक्ट्रेस हो, देखो अपनी बहन को, कितनी आगे निकल गई, तुम आज कहां हो। सही मायने में तो तुम परिवार के लिये एक धब्बा हो।"

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कुशल ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान से भी बद्तमीजी की थी। तब सलमान ने यहां तक कह दिया था कि हो सकता है यह उनका लास्ट सीजन हो। तनीषा से पहले भी बदतमीजी करने पर सलमान ने कुशल को जमकर फटकार लगायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X