झट मंगनी-पट ब्याह! Kushal Tandon के मां-बाप को पसंद आई एक्टर की गर्लफ्रेंड, कभी भी हो सकती है शादी

Kushal Tandon Announces Relationship: कुशाल टंडन ने आखिरकार अपने फैंस को खुशखबरी दे ही दी है। एक्टर को लेकर पिछले कई महीनों से खबरें आ रही थीं कि वो रिलेशनशिप में हैं लेकिन उन्होंने अपने स्टेटस को एक राज ही रखा लेकिन अब उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है।
जी हां, कुशाल टंडन ने महीनों की डेटिंग के बाद आखिरकार शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते की बात कबूल कर ली है। हाल ही में, एक्टर ने शेयर किया कि वे प्यार में हैं, लेकिन शादी की प्लानिंग में वो थोड़ा समय लेंगे और अपने रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएंगे।
कभी भी हो सकती है शादी
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, कुशाल ने कहा कि वह अभी शादी के बंधन में नहीं बंध रहे हैं, लेकिन शिवांगी से 'निश्चित रूप से प्यार करते हैं'। उन्होंने अपनी मां की इच्छा के बारे में बताते हुए कहा, "उनका बस चले तो मेरी शादी आज ही करवा दें और वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है, कभी भी। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे माता-पिता की सही लड़की के लिए तलाश अब बंद हो गई है।"
Kushal Shivangi का टीवी शो
कुशाल और शिवांगी को कथित तौर पर उनके टेलीविजन शो 'बरसातें-मौसम प्यार का' के सेट पर प्यार हो गया। शो का प्रीमियर जुलाई 2023 में हुआ और फरवरी 2024 में ऑफ-एयर हो गया। इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की खबरों का खंडन किया।
Kushal Tandon की एक्स गर्लफ्रेंड
कुशाल पहले गौहर खान के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 2014 में एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रिश्ता खत्म कर लिया। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 7 के दौरान हुई थी और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











