कुशाल और गौहर नहीं रणबीर-कैटरीना की जोड़ी है ये!
कुशाल और गौहर दोनों ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जहां एक ओर गौहर पूरी मेहनत के साथ इस रियैलिटी शो को भी जीतना चाहती हैं वहीं दूसरी ओर कुशाल टंडन इस शो को लेकर थोड़ा सा कैजुएल नज़र आए। कुशाल ने कहा कि वो इस शो का हिस्सा हैं और हर एक टास्क करेंगे लेकिन वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई टास्क उन्हें करने में डर लगा या फिर वो नहीं करना चाहेंगे तो वो ना भी कर देंगे। इसके अलावा कुशाल ने कहा कि बॉलीवुड में रणबीर कैटरीना और रणवीर दीपिका के बाद तीसरी हॉट जोड़ी है तो वो है कुशाल और गौहर की।
कुशाल टंडन और गौहर इस इवेंट के दौरान पूरे समय साथ ही नज़र आए। दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते और एक दूसरे के बारे में बातें करते हुए काफी कंफरटेबल थे। कुशाल तो बहुत ही आराम से अपने और गौहर के रिश्ते को लेकर बातें कर रहे थे। कुशाल से जब पूछा गया कि बिग बॉस 7 का और कौन सा प्रतिभागी खतरों के खिलाड़ी में आना डिजर्व करता है तो इसपर कुशाल ने कहा कि अगर अरमान कोहली इस शो में होते तो और भी मजा आता। वो बहुत ही स्ट्रॉंग कंटस्टेंट होते।


Click it and Unblock the Notifications












