बिग बॉस की 'लव स्टोरी' का हुआ ब्रेकअप, 'गौशाल' हुए अलग

मुंबई। अगर बिग बॉस 7 तो आपको याद होगा, तो आपको उस सीजन में सूर्खियों में रहे बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स भी याद होंगे। बिग बॉस 7 के लगभग सारे एपिसोड्स में हमने घर में रह रहे प्रेमी युगलों को देखा था और देखा था इनका अटूट प्यार। लेकिन अफसोफ, घर से आऊट होते ही इनकी जिंदगी से इनका प्यार भी आऊट होता दिखा।

kushal

सीजन 7 की पॉपुलर जोड़ी अरमान-तनीशा की जोड़ी टूटने की खबर अभी बिग बॉस फैन्स को पता ही चली थी कि कुशाल टंडन ने भी अपने फैंस को एक झटका दिया है। असल में कुशाल टंडन ने आज ट्विटर पर अपने रिश्ते को लेकर पोस्ट किया है कि 'अब गौशाल जैसा कुछ भी नहीं है। मुझे कहते हुए अफसोस हो रहा है लेकिन अब मैं और गौहर साथ नहीं हैं।' कुशाल ने तो अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी, लेकिन यह खबर शायद उनके चाहने वालों को थोड़ा दर्द दे जाए। पूरे सीजन के दौरान इन्हें दर्शकों का खासा सपोर्ट देखने को मिला। जिस वजह से गौहर बिग बॉस विनर भी बन कर सामने आई।

बिग बॉस सीजन 7 में 'जन्नत का वाऊ और जहन्नुम का आऊ' के बीच सबसे पॉपुलर जोड़ी रही कुशाल टंडन और गौहर खान की। दोनों पहली बार बिग बॉस के घर में मिले थे और जल्द ही एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो गए । बिग बॉस के घर में ही कुशाल ने गौहर को प्रपोज किया था। पूरे सीजन में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे। एक ओर जहां तनीशा और अरमान की जोड़ी सूर्खियां बटोर रही थीं। वहीं, गौहर- कुशाल भी अपने प्यार में खोए थे।

बिग बॉस के बाद भी दर्शकों को इनकी जोड़ी 'खतरों के खिलाड़ी' रियेल्टी शो देखने को मिली थी। वहीं, दोनों ने विख्यात गायक राहत फतेह अली खान के रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया था।

सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी इन दोनों ने बिग बॉस के बाद साथ काफी अच्छा समय गुजारा है। बिग बॉस से निकलने के बाद दोनों साथ में छुट्टियां बिताने गोवा भी गए थे। यहां तक की गौहर लखनऊ में रह रहे कुशाल के घरवालों से मिलने भी गई थी। बहरहाल, हम यही दुआ कर सकते हैं, जल्द ही इनका फिर से पैच अप हो जाए और इनकी जोड़ी फिर से किसी शो में देखने का मौका मिले।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X