बजने वाली थी शहनाई, लेकिन ऐन मौके पर इस फेमस एक्टर ने किया ब्रेकअप का ऐलान, रात के ढाई बजे...

Kushal Tandon Shivangi Joshi Breakup: टीवी की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के फैंस उनकी शादी का तारीख का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उन्हीं फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर आई है। एक्टर ने खुलासा किया है कि अब उनका ब्रेकअप हो गया है।
रात को किया खुलासा
रविवार की रात करीब 2:30 बजे कुशाल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके अपने ब्रेकअप की खबर दी। उन्होंने लिखा- "जिनसे मैं प्यार करता हूं, उनसे बस इतना कहना है कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। यह रिश्ता 5 महीने पहले ही खत्म हो चुका है।"
लेकिन हैरानी की बात ये रही कि कुशाल ने ये स्टोरी सिर्फ 5 मिनट में ही डिलीट कर दी। फैंस को कुछ समझ आता, इससे पहले ही पोस्ट गायब हो गई और कुशाल ने इसके बाद कोई और बात नहीं की।
सोशल मीडिया पर पहले से ही थी ब्रेकअप की चर्चा
पिछले कुछ समय से कुशाल और शिवांगी के फैंस को लग रहा था कि कुछ गड़बड़ है। दोनों पहले अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट और लाइक करते थे, लेकिन अब ये सब बंद हो गया है। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।
कुछ लोगों का तो ये भी मानना है कि शायद शिवांगी ने कुशाल को ब्लॉक कर दिया है, क्योंकि उनके पोस्ट्स पर अब कुशाल का कोई ट्रेस नहीं दिख रहा।
शो के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
कुशाल और शिवांगी की नजदीकियां टीवी शो 'बरसातें - मौसम प्यार का' के दौरान बढ़ीं। शो जुलाई 2023 में शुरू हुआ था और फरवरी 2024 में खत्म हो गया। अक्टूबर 2023 में कुशाल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और यहां तक कहा था कि उनके पैरेंट्स अब उनके लिए लड़की ढूंढना बंद कर चुके हैं।
एक समय पर था गहरा प्यार
मार्च 2024 में शिवांगी ने कुशाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा सा मैसेज लिखा था- "ये साल आपके लिए खुशियां, तरक्की और वो सब लेकर आए जो आप चाहते हैं... ढेर सारा प्यार।" यही नहीं, खबरें तो यह भी आ रही थीं कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अब उनके अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं।
दोनों का वर्कफ्रंट
कुशाल टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार टीवी शो 'बरसातें' में ही देखा गया था। इसके बाद वो कई OTT प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वहीं, शिवांगी की बात करें तो वो जल्द ही टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में हर्षद अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











