सलमान खान से माफी मांग रहे हैं कुशाल, कहा मैं तो सलमान सर को पूजता हूं!

बॉलीवुड में हर कोई जानता है कि सलमान खान से पंगा लेकर आज तक कोई सुकून से नहीं रह सका है। बिग बॉस 7 से कुछ समय पहले ही निष्कासित किये गये कंटस्टेंट कुशाल टंडन को भी ये बात अच्छी तरह से पता है इसीलिए तो उन्होंने जैसे ही देखा कि उनकी किसी बात पर सलमान खान उनसे नाराज हो रहे हैं कुशाल ने तुरंत ही अपने बयान को बदलते हुए सलमान खान से माफी मांग लेना ही बेहतर समझा। हाल ही में शनिवार के एपिसोड के दौरान सलमान खान ने घरवालों से कहा कि कुशाल ने बाहर आकर ये बयान दिया है कि सलमान खान ने उनसे माफी मांगी है। जबकि सलमान ने तो सिर्फ कुशाल का मूड अच्छा करने के लिए और घर का माहौल ठीक रखने के लिए उनसे कहा था कि वो कुशाल से माफी मांगते हैं।

सलमान खान ने बिग बॉस के सदस्यों से कहा कि सबके अपने अपने फैन्स हैं और जब भी मैं किसी को कुछ गलत कहता हूं तो वो लोग मुझसे नाराज हो जाते हैं। लेकिन कुशाल के केस में तो कुशाल ने खुद बाहर जाकर ये कहा कि सलमान खान ने उनसे माफी मांगी है। सलमान ने कहा कि मैंने तो सिर्फ कुशाल से ये कहा था कि अगर मेरी बात का उन्हें बुरा लगा हो तो वो उनसे मांफी मांगते हैं। इस बात का क्या से क्या मतलब निकाल लिया गया। जब कुशाल ने ये देखा कि उनकी बात का उलटा ही असर हो रहा है तो कुशाल ने हाल ही में एक लीडिंग डेली न्यूजपेपर से इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनका कहने का मतलब बिल्कुल भी ऐसा नहीं था। कुशाल ने कहा वो तो सलमान खान की पूजा करते हैं।

कुशाल ने इंटरव्यू के दौरान कहा "बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मैंने जो कुछ भी कहा उसका गलत मतलब निकाला गया। ये सच है कि सलमान सर ने मुझसे माफी मांगी थी लेकिन वो सिर्फ मुझे चीयर अप करने के लिए थी। सलमान सर ने मुझसे कहा था कि कुशाल तुम मेरे भाई जैसे हो और अगर तुम्हें बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैंने यही बात सभी को बताई थी लेकिन मीडिया ने इसका गलत मतलब निकाल लिया और इतना बवाल हो गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X