17 साल के कुशाल पॉल बने सारेगामापा के विनर
ज़ीटीवी के सिंगिग शो सारेगामापा के विजेता कुशाल पॉल बन गए हैं। कुशल 17 साल के हैं और वो कोलकाता के रहने वाले हैं। पिछली शाम प्रसारित किए गए सारेगामापा के ग्रैंड फिनाले एपिसोड को गोआ में शूट किया गया था। आपको बता दें कि इसमें टॉप 5 फाइनलिस्ट कुशल पॉल, सचिन कुमा, जुगप्रीत बाजवा, रुपाली जग्गा और ज्योतिका थे।

बता दें कि कुशल को ईनाम में ट्रॉफी और ब्रैंड न्यू ह्यून्डाई ईलाइट आई-20 दी गई है। जहां ज्योतिक नंबर 5 पर रही तो वहीं रुपाली नंबर 4 पर, नंबर 3 पर जगप्रीत, तो वहीं सचित फर्स्ट रनर अप रहे। सचिन और कुशल के बीच कड़ा कॉम्पिटीशन था। बताया जा रहा है कि कुशल और सचिन के बीच 4.5 लाख वोटों का अंतर था।
OMG.. इस टीवी शो में दिखेगा अनिल कपूर का HOT किसिंग सीन.. वो भी.....
इन प्रतिभागियों ने बॉलीवुड के महान सिंगर कैलाश खेर, सुखविंदर सिंह, अमान मलिक, बेनी दयाल के साथ गाने गाए। आप को बता दें कि 'सारेगामापा' के रॉकस्टार के नाम से जानें जाने वाले कुशाल पॉल शो के दौरान सिंगर और कंपोजर प्रीतम की टीम में थे। इस मौके पर प्रीतम ने कुशल के बारे में कहा कि मुझे कुशल के जीतने पर बहुत खुशी हो रही है। फाइनल 2 में मेरी टीम से कुशल और सचिन थे। मैं इनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं।
VIDEO: ईशी मां की शादी में जमकर नाची रूही.. लगी सबसे क्यूट!
शो को जीतने के बाद कुशाल पॉल का कहना है कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी बड़ी जीत मिलेगी। उनके लिए 'सा रे गा मा पा' की ट्रॉफी को अपने हांथों में उठाना एक गोल था। उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगी 'सारेगामापा' शो के लिए दिन रात एक कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











