..................... Kushal and Gauhar spending quality time at Goa - Hindi Filmibeat

ये मिले बिग बॉस में और प्यार हो गया- कुशाल और गौहर!

बिग बॉस के हर सीजन में कुछ लोग पहली बार मिलते हैं और उनमें से कुछ एक दूसरे के इतने करीब आ जाते हैं कि पूरी जिंदगी साथ में बिताने की सोचने लगते हैं। हालांकि इनमें से कई लोग शो के खत्म होने के बाद अलग हो जाते हैं और कभी साथ नज़र नहीं आते। ये ऐसे लोग होते हैं जो कि किसी शो को जीतने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। बिग बॉस के अभी तक के 6 सीजन में ऐसे कई सारे कपल नज़र आए हैं। लेकिन सीजन 7 में एक दो अंजान लोग इस तरह मिले कि उन्हें एक दूसरे से सच्चा प्यार हो गया और वो एक दूसरे के साथ पूरा जीवन बिताने का फैसला भी करने के बारे में सोचने लगे। ये दो लोग हैं कुशाल टंडन और गौहर खान।

कुशाल टंडन और गौहर खान एक दूसरे से बिग बॉस 7 के घर में मिले। बिग बॉस के घर में दोनों ने साथ में काफी वक्त बिताया। एक दूसरे के लिए घर के बाकी सदस्यों से भी झगड़ा मोल ले लिया। लेकिन हमेशा और हर परिस्थिति में एक दूसरे के साथ खड़े रहे। कुशाल और गौहर के बीच भी कई झगड़े हुए लेकिन दोनों के दिलों में एक दूसरे के प्यार के चलते दोनों फिर से एक दूसरे के साथ हो गये। कुशाल ने घर के अंदर कई बार गुस्से में गौहर को भी काफी कुछ कहा लेकिन गौहर की सूझबूझ और समझ के चलते दोनों के बीच किसी तरह की कोई मिसअंडरस्टैंडिग नहीं रही। बिग बॉस में अपने प्यार का इजहार करते हुए कुशाल और गौहर ने एक दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने का वादा किया। जब गौहर शो जीतकर बाहर आईं तो लोगों को लगा कि हर सीजन की तरह इस सीजन में भी शुरु हुआ ये प्यार अब खत्म हो जाएगा।

लेकिन ऐसा नही हुआ। शो जीतने के बाद गौहर कुशाल के साथ गोवा गयीं छुट्टियां मनाने के लिए और वहा से उन्होंने अपने फैंस को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए अपनी और कुशाल की ढ़ेर सारी तस्वीरें भी ट्वीट कीं। कुशाल और गौहर के इस रिश्ते को देखते हुए यही लग रहा है कि हो सकता है ये पहला ऐसा कपल हो जिसे सच में बिग बॉस के घर में प्यार हो गया है। ऐसा ही कुछ कुशाल और गौहर का भी कहना है। हालांकि अभी तक दोनों की शादी की खबरों के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X