पाई पाई को तरस रहे हैं कुशा कपिला के एक्स पति जोरावर सिंह अहलूवालिया? पोस्ट कर साझा किया दर्द!

Kusha Kapila's ex-husband Zorawar Ahluwalia Financial struggle- कुशा कपिला को भला कौन नहीं जानता है। कंटेंट निर्माता और अभिनेता के पूर्व पति जोरावर अहलूवालिया इस वक्त चर्चा में है और पता चला है कि वो काफी मुश्किलों से गुजर रहे हैं।
इस वक्त उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बातें की जा रही है और ये भी जानकारी मिली है कि वो आर्थिक रूप से काफी समस्याओं में घिरे हुए हैं। इस बात को लेकर चर्चा तब शुरु हुई जब ज़ोरावर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक पोस्ट किया था और फॉलोअर्स के साथ साथ फैंस को उनका सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा।
जोरावर ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मानसिक स्वास्थ्य अपडेट: पिछले हफ्ते से, मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कमज़ोर महसूस कर रहा था, और मैं समझता था कि हमारे जीवन में कुछ दिन अच्छे होंगे, कुछ ठीक होंगे और फिर जाहिर तौर से कुछ बहुत बुरे होंगे।
लेकिन अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों से बात करने के बाद, मुझे पता चला कि ऐसा महसूस करना ठीक है। यह लाइफ का ग्राफ है, कभी ऊपर और कभी नीचे होता है।"
इसके अलावा जोरावर ने लिखा, "ईमानदारी से, मैं इसे ज़ोर से कहना चाहता हूं कि मैं पैसों की तंगी को लेकर संघर्ष कर रहा हूं। इस समस्या के कारण मुझे काफी टेंशन हो रहा है और यह महसूस हो रहा है कि मैं वह नहीं हूं जहां मैंने सोचा था कि मैं हूंगा। मुझे पता है कि चीजें हमेशा बेहतर होंगी क्योंकि वे हमेशा बेहतर होती हैं।
और मैं खुद को उद्धृत करना चाहता हूं, 'हर बार जब मैं नीचे गिरा हूं तो वापसी करने में मेरा ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।' मैं उस वंश से आता हूं। मैं योद्धाओं के वंश से आता हूं और मेरा नाम जोरावर सिंह अहलूवालिया है, जिन्होंने कभी हार नहीं मानी है और ऐसा लगता है कि वह कभी हार नहीं मानेंगे।" इस तरह का पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












