पति से तलाक के बाद कुशा कपिला ने उर्फी जावेद से मांगी स्लट शेमिंग से निपटने की सलाह, एक्ट्रेस ने कहा 'भाड़ में

उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा का विषय बनती रही हैं। लेकिन इन दिनों पति जोरावर से तलाक की अनाउंसमेंट के बाद में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला काफी दादा सुर्खियों में आ चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुशा और उर्फी जावेद को एक साथ 'स्वाइप राइड' के एक एपिसोड में देखा गया। इस शो को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है। बता दें कि बीते शुक्रवार को कुशा कपिला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक एपिसोड का टीजर शेयर किया। इस वीडियो में वह उर्फी जावेद के साथ में रिश्तो पर बात करती हुई देखी गई।
वायरल वीडियो में कुशा ने उर्फी से पूछे सवाल
वायरल वीडियो में नजर आया कि कुशा कपिला ने उर्फी जावेद से पूछा कि "आपको ऐसा लगता है कि आप किसी को पसंद करती है और उसने आपको रिजेक्ट कर दिया हो। उस लूप से बाहर निकलने के लिए वो तीन स्टेप क्या हो सकते हैं?" इस पर मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने जवाब दिया कि "मेरे पास बस एक ही कदम होगा कि भाड़ में जाओ, यार।"
कुशा और उर्फी का वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो के दौरान कुशा कपिला पूछती हैं कि "कोई लड़का आपसे मिल रहा होता है और आपको थोड़ा सा 'बॉडी शेम' या फिर 'स्लट शेम' करने की कोशिश करने लगता है तो आप उससे कैसे निपटती हैं।" इस पर उर्फी जावेद जवाब देते हुए कहती है कि "मैं इन सब से डील नहीं करती। इसीलिए क्योंकि मैं यह सब करने की परमिशन देती ही नहीं हूं।" कुशा को उर्फी समझाते हुए कहती है कि "किसी को बाहर जाना, रिजेक्ट कर दिया जाना, एक्सपेरिमेंट करना और अपना दिल तोड़ना होगा जिससे कि लास्ट में आप क्या चाहते हैं।" जिसके बाद कुशा कहती हैं कि "बहुत खूब! मैं इस स्टेटमेंट को अपनी बोन्स में फील कर सकती हूं।"
कुशा और जोरावर में सोशल मीडिया पर की थी तलाक की घोषणा
लेकिन अगर हम कुशा कपिला की बात करें तो कुछ ही वक्त पहले उन्होंने अपने पति जोरावर से अलग होने की घोषणा की। 26 जून को दोनों ने एक कंबाइंड स्टेटमेंट रिलीज किया था और खुलासा किया था कि 'हमने तब तक अपना सब कुछ दे दिया जब तक हम और नहीं कर सके।' इस स्टेटमेंट पर आगे लिखा हुआ था कि "जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया है। ये फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन हम बहुत अच्छे से जानते हैं कि यह हमारा जीवन का सबसे सही निर्णय होगा।"
बेटी माया के को-पेरेंट्स बनकर रहेंगे जोरावर और कुशा
इस स्टेटमेंट में आगे लिखा हुआ था कि हमने जो भी प्यार और जीवन एक साथ साझा किया है वह हमारे लिए हमेशा सब कुछ बना रहेगा। लेकिन अफसोस की बात यह है कि अब हम अपने लिए जो भी चाहते हैं वह मेल नहीं खा रहा है। हम ने इस रिश्ते में सब कुछ दिया, जब तक हम और नहीं कर सके। उन्होंने इस स्टेटमेंट पर आगे यह भी लिखा कि रिश्ता खत्म होना दिल तोड़ने जैसा होता है और इसी वजह से उन्हें ठीक होने के लिए थोड़ा सा वक्त चाहिए होगा। हम पूरी जिंदगी अपनी बेटी माया के को-पेरेंट बनकर रहेंगे और एक दूसरे के चीयरलीडर और सपोर्ट के पिलर भी हमेशा बने रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications