तलाक के बाद करण जौहर के साथ कुशा कपिला का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- इसलिए हुआ है इसका तलाक...

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुशा कपिला इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। जबसे उन्होंने अपने पति जोरावर अहलूवालिया के साथ में तलाक की घोषणा की है तभी से वह सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। इतना ही नहीं एक उनका पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और उसी को देखकर हर कोई उनको ट्रोल करता हुआ नजर आया। लोगों ने उन पर काफी कमेंट भी किए। लेकिन अब इनफ्लुएंसर काफी ज्यादा परेशान हो गई है और उन्होंने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और ट्रोलर्स को जमकर करारा जवाब दिया।
6 साल में टूटी कुशा की शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुशा कपिला ने पिछले महीने अपनी शादी के 6 साल पूरे होने पर पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक लेने की घोषणा की। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाई। जिसमें उन्होंने बताया कि उन दोनों ने सोच-समझकर और आपसी सलाह से अलग होने का फैसला ले लिया है। लेकिन जब से कुशा ने इस बात की घोषणा की तभी से उनको ट्रोल किया गया। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो उनके चरित्र के बारे में भी काफी कुछ कमेंट कर कहा। लेकिन अब आखिरकार कुशा कपिला ने अपनी चुप्पी तोड़ी और ट्रोलर्स को जवाब दिया।
कुशा ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा
लेकिन अब हाल ही में कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नेटीज़न्स की क्लास लगाई। उन्होंने लिखा कि "मेरे लिए यह टॉपिक खत्म हो चुका है। मैंने ऐसा बयान ना तो कभी दिया है और ना ही कभी दूंगी।" दरअसल यहां पर वह एक वीडियो के बारे में बात कर रही है। उनको एक करण जौहर के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि "मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है। जिससे कि मैं उसके जरिए ऐसे बयान वायरल करवा सकती हूं। मैंने पिछले 2 हफ्ते में कई प्रोफाइल ब्लॉक कर दी है। कमेंट सेक्शन को भी काफी साफ कर दिया है। इसके बावजूद भी लोग आते हैं और कुछ ना कुछ कह कर चले जाते हैं। अब मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि इन बेहूदा और नालायक लोगों से डील करना होगा। मैं अब अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल ही साफ कर रही हूं जिससे कि धीरे-धीरे सब खत्म हो जाएगा।"
जोरावर ने किया कुशा का समर्थन
अगर हम कुशा कपिला के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने जोरावर अहलुवालिया से शादी रचाई थी और पिछले महीने ही उन्होंने इस बात की घोषणा की कि वह अलग हो रहे हैं। इतना ही नहीं जब कुशा को यूजर्स ने ट्रोल किया तो उनके पूर्व पति ने उनका समर्थन किया। जोरावर ने यह भी कहा कि हम दोनों ने शादी भी रजामंदी के साथ की थी और अब अलग भी हम आपसी समझौते के साथ हो रहे हैं। यह फैसला लेना हमारे लिए मुश्किल था। लेकिन होनी को कोई टाल नहीं सकता है। इसमें कुशा का कोई दोष नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications