सलमान खान काला हिरण केस में इस स्टार को मिली जान से मारने की धमकी,अश्लील मैसेज
काला हिरण केस मामले में सलमान खान का साथ देने के कारण प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा की एक्ट्रेस कुनिका संदानंदलाल को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

कुनिका सलमान के साथ हम साथ साथ हैं में भी काम कर चुकी हैं। हुआ यूं कि कुनिका ने एक टीवी शो मं काला हिरण मामले पर यह कहा था कि बिश्नोई समाज को उन्हें एक उदाहरण की तरह लेना चाहिए और सलमान की बेल का विरोध नहीं करना चाहिए।
बिश्नोई समाज खुद शिकार करता है।उनके इस बयान के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आने लगें। इसके साथ अश्लील मैसेज बी उन्हें भेजे गए। कुनिका का कहना है कि संतोष बिश्नोई नाम के शख्स ने फोन किया और मुझे अपने बयान पर माफी मांगने को कहा।
मैंने उनकी बात मान ली। मैंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने बयान पर माफी मांगी।इसके बाद भी मुझे फोन आ रहे हैं। इसे लेकर मैंने मुंबई के अोशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बहरहाल क्या आप जानते हैं कि रेप से लेकर चोरी के मामले के लिए कई सुपरस्टार जेल जा कर आ चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications












