Kunickaa Sadanand ने अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप को किया कंफर्म, बोलीं- मैं चाहती हूं दोनों सुलह...

Kunickaa Sadanand Confirms Awez Darbar Nagma Mirajkar Breakup: कुनिका सदानंद ने हाल ही में दावा किया है कि नगमा मिराजकर और अवेज दरबार का ब्रेकअप हो चुका है। बिग बॉस 19 में दोनों ने साथ में पार्टिसिपेट किया था और कई महीने तक साथ नजर आए थे। खबर के सामने आने के बाद में काफी लोग हैरान हो चुके हैं।

Kunickaa Sadanand Confirms Awez Darbar Nagma Mirajkar Breakup

हाल ही में कुनिका सदानंद द्वारा लेटेस्ट कमेंट के बाद फैंस को यह यकीन हो चुका है कि ये सच है। कुनिका ने अपनी कमेंट में कहा कि "यह बहुत ही ज्यादा इमोशनल है क्योंकि दोनों के साथ में मेरा बहुत ही अच्छा कनेक्शन था। दोनों को मैं बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। मुझे पता है कि नगमा और अवेज ने भी एक दूसरे को बहुत ज्यादा सपोर्ट किया है।"

टेली साल की एक रिपोर्ट की माने तो कोनी का सदानंद ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं तो यही चाहती हूं कि हो सकता है कि अगर कुछ सुलह हो जाए या फिर कुछ भी हो जाए। अगर नहीं भी होता है तो दोनों को अच्छे पार्टनर मिले क्योंकि उनको मिले थे। शायद डेस्टिनी नहीं चाहती थी। लेकिन मैं यही उम्मीद करुंगी कि उनको अच्छा पार्टनर मिल जाए।"

कुछ वक्त पहले टेली मसाला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान भी आवेज से उनके रिलेशनशिप स्टेटस और शादी को लेकर सवाल किया गया था। हालांकि उन्होंने इस सवाल को टाल दिया और कहा कि "ऊपर वाले की दुआ होगी तो कल के कल भी हो सकती है। जब तक वह नहीं चाहेगा तब तक कुछ भी नहीं होगा। मैंने जब भी कुछ कहा है तो वह हुआ ही नहीं है।"

जानकारी के लिए बता दे कि आवेज दरबार और नगमा की डेटिंग साल 2019 के आसपास शुरू हुई थी। दोनों को कई बार टिकटॉक वीडियो में भी साथ में देखा गया। सोशल मीडिया पर वह काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक बन गए। लेकिन साल 2020 की शुरुआत में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी थी।

इसके बाद में आवेज और नगमा यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाने लगे। 2022 में दोनों ने सगाई भी की और प्रपोजल की तस्वीरों को शेयर किया। पिछले साल दोनों ने बिग बॉस 19 में पार्टिसिपेट किया और उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग की बात को भी कंफर्म किया। लेकिन अभी तक उनके ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई है। लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप कमिटमेंट को लेकर मतभेद की वजह से हो सकता है। कहा जा रहा है कि आवेज अभी सेटल होने के लिए रेडी नहीं थे।

More from Filmibeat

Read more about: kunickaa sadanand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X