2 लिव इन, 2 शादी के बाद भी नहीं भरा दिल, 62 की उम्र में फिर इश्क करना चाहती हैं ये एक्ट्रेस, बोलीं-6 आदमियों..

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती के दम पर पहचान बनाने वाली हसीना कुनिका सदानंद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर छाई हुई हैं। कुनिका सदानंद को बिग बॉस सीजन 19 से ब्रेक मिला। बिग बॉस में आने के बाद कुनिका आए दिनों लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। उनका और सिंगर कुमार सानू का रिश्ता आए दिनों सुर्खियों में रहता है। कुनिका अपनी पास्ट लाइफ को छोड़कर मूव ऑन कर चुकी हैं वहीं अब कुनिका 62 की उम्र में फिर प्यार की तलाश में जुटी हैं।

Kunickaa Sadanand

फिर शादी करना चाहती हैं कुनिका सदानंद

हाल ही में कुनिका सदानंद ने अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह दो लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। 2 बार शादी हो चुकी है और 2 उनके शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप भी थे। कुनिका ने कहा हमारी सोसाइटी में यह सब लग्जरी लाइफ मर्दों को दी जाती है, लेकिन यह हमारा भी हक है। कुनिका सदानंद कहती हैं कि वह आज भी प्यार करने के लिए तैयार हैं। बस मुझे एक मजबूत रिश्ता चाहिए। कुनिका ने आगे कहा कि जिस भी दिन उन्हें उनका पसंदीदा मर्द मिल जाएगा वह सेटल होने देर नहीं करेंगी।

2 लिव इन, दो शादियां और दो रिलेशनशिप भी रहे फेल..

आपको बता दें कि कुनिका दो शादियां कर चुकी हैं और दोनों ही शादियां उनकी फेल हो चुकी हैं। कुनिका के दो बेटे थे। आर्यन और अरिहंत बेटों की कस्टडी पाने के लिए कुनिका ने लंबी जंग लड़ी। सिंगर मदर होने के साथ ही उन्होंने घर की जिम्मेदारियां भी उठाईं और बेटों की परवरिश भी की। वहीं अब 62 की उम्र में आकर कुनिका को एहसास हो रहा है कि वह उम्र के जिस पड़ाव से गुजर रही हैं वह आसान नहीं है उन्हें खुद के लिए बुरा महसूस होता है। इसलिए वह अब खुद के लिए फिर से एक पार्टनर की तलाश कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kunickaa sadanand viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X