कुंडली भाग्य की सुपरस्टार का चलती गाड़ी में VIDEO वायरल,देखने से पहले सावधान
Recommended Video

कुंडली भाग्य की स्टार श्रद्धा आर्या पर भी अब उन सेलिब्रिटी में शामिल हो गई हैं जो कि इन दिनों किकी चैलेंज को लेकर चर्चा में हैं।
निया शर्मा,करिश्मा शर्मा,कुशाल टंडन और प्रियांक शर्मा के बाद अब कुंडली भाग्य की प्रीतो ने भी कनाडियन रैपर ड्रेक के सांग पच चलती गाड़ी में डांस किया है। हालांकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद अब मुंबई में भी पुलिस ने लोगों को ऐसा नहीं करने की अपील की है।

यहां तक कि ऐसा करने पर पुलिस की तरफ से सजा तक का ऐलान किया गया है।लेकिन कई स्टार्स इस अनुभन से खुद को अलग रखना नहीं चाहते हैं। हालांकि श्रद्धा आर्या ने इस वीडियो को पोस्ट करने से पहले अपने फैंस से अपील की है।
उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है कि प्लीज बिजी सड़क पर ऐसा करना खतरें का संकेत हो सकता है। इसे करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
इसके साथ श्रद्धा ने लिखा है कि दो बार असफल होने के बाद अंत में उन्होंने इस चैंलेज को पूरा कर लिया है। वह इसका वीडियो पोस्ट कर रही हैं। बहरहाल,यहां देखिए श्रद्धा आर्या का यह मजेदार वीडियो
बहरहाल,यहां देखिए श्रद्धा आर्या की तस्वीरें जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी..


Click it and Unblock the Notifications