2 हफ्ते से कुंडली भाग्य को देख भड़क उठे फैंस कहा, एकता कपूर के पर्स में रख दो बम
कुंडली भाग्य टीवी का ऐसा शो है जिसने अपने लांच के साथ टीआरपी पर लगातार टॅाप की जगह पायी है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दर्शकों के बीच ये टीवी शो काफी लोकप्रिय है। इसके बावजूद अपने फेवरेट शो को कई फैंस ने सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया है।
वो भी शो की 2 हफ्ते से चल रही कहानी को देखकर। कुंडली भाग्य में दिखाया जा रहा है कि प्रीता बड़ा कदम उठाने वाली है।प्रीता को पता चलता है कि राखी आंटी के पर्स में बम रखा है। वह उस बम को हटाने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं। इस बीच प्रीता के हाथ एक फोन लगता है।
उसे सारी जानकारी मिल जाती है। इससे वह पता लगा लेती है कि उसकी मां कहां पर है।दूसरी तरफ मंडप में शादी की तैयारी हो चुकी हैं। दुल्हन को इस बारे में पता है कि पर्स में बम रखा हुआ है। पर्स गिरने पर बम फट जाएगा। ऐसे में उसे डर लगता है। पर्स गिरने वाला होता है कि प्रीता आकर उसे पकड़ लेती है।

फैंस 2 वीक से यही सब देखकर परेशान हो गए हैं। मजाक उड़ाते हुए एक फैन ने ये कहा है कि 2 हफ्ते से कहानी यहीं पर टिकी हुई है। इनकी 2 वीक से शादी ही नहीं हुई। एकता कपूर के पर्स में जाकर रख आओ ये बम। इतना तो तय है कि फैंस अब अपने फेवरेट शो में सबकुछ तेजी से होते हुए देखना चाहते हैं। उम्मीद है ये देखकर कुंडली भाग्य शो के चल रहे कंटेंट में बदलाव लाया जाए।
बहरहाल,यहां देखिए कुंडली भाग्य की प्रीता श्रद्धा आर्या की ग्लैमरस तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
