प्रेगनेंसी में भी इस एक्ट्रेस को पति से रहना पड़ रहा है दूर, हनीमून के बाद ही चले गए थे पति

Kundali Bhagya Shraddha Arya Pregnancy: श्रद्धा आर्या टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में अपने फैन्स के साथ में खुशखबरी शेयर की थी। कुंडली भाग्य की प्रीता अब जल्दी ही रियल लाइफ में भी मां बनने वाली है। बता दे कि उन्होंने कुछ वक्त पहले ही एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।
श्रद्धा आर्या शादी के 3 साल बाद प्रेग्नेंट हुई है और जल्दी ही उनकी जिंदगी में एक छोटा सा नन्हा मेहमान आने वाला है। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद को लेकर कई सारे मजेदार किस्से सुनाए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनको यह गुड न्यूज़ नवरात्रि के मौके पर मिलिए।
श्रद्धा आर्या ने यह भी बताया कि जब वह कन्याओं का पूजन कर रही थी और उनके पैर धो रही थी तो अचानक से खाना परोसते वक्त उनका चक्कर आया। फिर उनको पता चला कि वह मां बनने वाली है और जब उन्होंने इस बारे में अपने पति को बताया तो वह भी काफी ज्यादा खुश हो गए थे।
हालांकि श्रद्धा आर्या अपनी प्रेगनेंसी के समय पर भी अपने पति से अलग रहने पर मजबूर है। दरअसल उनके पति नेवी में है और उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगह पर होती रहती है। लेकिन श्रद्धा को कम की वजह से मुंबई में रहना पड़ता है। इसी के चलते दोनों क्वालिटी टाइम बहुत कम बिता पाते हैं। लेकिन अक्सर वक्त निकाल कर दोनों छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। लेकिन इस समय प्रेगनेंसी की वजह से एक्ट्रेस ने ब्रेक लिया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











