नच बलिए 9 से पहले कुंडली भाग्य फेम 'श्रद्धा आर्या' बन गईं दुल्हन, तस्वीरें हुईं Leak
कुंडली भाग्य की प्रीता यानी कि श्रद्धा आर्या इन दिनों नच बलिए 9 में अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ दिखाई दे रही हैं।फिलहाल एक और वजह है जिस वह से वह सुर्खियां बटोर रही हैं। वो है उनका दुल्हन लुक। जी हां, इस लुक को सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है। श्रद्धा आर्या की शादी होने जा रही है।
इस वजह से उनका ये लुक काफी चर्चा में है। वह रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में शादी कर रही हैं। कुंडली भाग्य में वह पृथ्वी से शादी कर रही हैं। इस शादी के लिए वह एक बेहद खूबसूरत दुल्हन बनी हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।श्रद्धा पिंक और गोल्डन कलर के लंहगे में नजर आ रही हैं।

हाथों में मेहंदी और हाथ में चूड़े के साथ वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ हैवी ज्वैलरी भी उन पर काफी फब रही हैं। इन सभी तस्वीरों में वह कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि श्रद्धा रियल लाइफ भी काफी ग्लैमरस दिखना पसंद करती हैं।
तभी तो उनकी तस्वीरों को वायरल होने में देरी नहीं लगती है। चलिए फिर इंतजार किस बात का आपको दिखाते है श्रद्धा की और भी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें जिस पर से आपकी नजर नहीं हटेगी।
यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications