Shraddha Arya Video: मोटी बुलाने पर टीवी की बहू ने पहनी टॉवल, थूक कर बाॅडी शेमिंग पर दिया जवाब

Shraddha Arya Video: टीवी के लोकप्रिय शो कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपना कोई ना कोई वीडियो और फोटो शेयर करते रहती हैं। एक्ट्रेस को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में खुद की हुई बाॅडी शेमिंग पर भी श्रद्धा ने ट्रोल करने वाले लोगों को जमकर लताड़ लगाई है। कुछ दिन पहले श्रद्धा ने अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है। जहां पर उनका मजाक बनाया गया है। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रद्धा आर्या बाॅडी शेमिंग के कमेंट्स पढ़ते हुए देख सकते हैं। वीडियो में श्रद्धा आर्या टावल में खड़े होते हुए दिखाई दे रही है। टावल में खड़े होकर श्रद्धा फोन में स्क्रॉलिंग कर रही हैं।

कैमरे पर थूक लेती हैं श्रद्धा आर्या
श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा है कि मैं अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखी बातें पढ़ते हुए फोन देखती हैं। फिर कैमरा को देखकर थूकती हैं। खराब सी शक्ल बना लेती हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक और श्रद्धा का रिएक्शन मैच करता हुआ दिखाई दे रहा है।

श्रद्धा पर किए गंदे कमेंट
कुछ दिन पहले श्रद्धा ने एक वीडियो शेयर किया था, जहां पर लोग उन्हें कमेंट कर रहे थे कि शादी के बाद वह मोटी हो गई हैं। एक ट्रोलर ने लिखा है कि वह काफी वजन वाली लग रही हैं। एक ट्रोलर ने लिखा था कि श्रद्धा हाथी लग रही हैं। श्रद्धा को जिस वीडियो के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

रातों रात बन गईं श्रद्धा आर्या
बता दें कि कुंडली भाग्य में प्रीता के किरदार से श्रद्धा आर्या ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। श्रद्धा टीवी की बोल्ड और हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। श्रद्धा आर्या को एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य से इस तरह का फेम मिला कि रातों रात वह स्टार बन गईं।

श्रद्धा आर्या पति के साथ
निजी जिंदगी की बात की जाए तो श्रद्धा आर्या ने साल 2021 में ब्वॅायफ्रेंड राहुल नागल से शादी की थी। दोनों की शादी को एक साल हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











