कुंडली भाग्य फेम 'श्रद्धा आर्या' के साथ बड़ा हादसा, Nach Baliye 9 से सीधा बाहर, शॉकिंग !
नच बलिए सीजन 9 का प्रीमियर इस वीक होने वाला है। शो के कई प्रोमो और ब्रेकअप जोड़ी के कांसेप्ट ने शो को लगातार लाइमलाइट में बना रखा है। लेकिन इस बीच शो से जुड़ी बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। एक्स जोड़ी के कांसेप्ट के साथ कुंडली भाग्य की प्रीता यानी कि श्रद्धा आर्या इस शो का हिस्सा बनते हुए नजर आने वाली हैं।
श्रद्धा इस शो में अपने एक्स बॅायफ्रेंड आलम मक्कर के साथ हिस्सा ले रही हैं। हालांकि अभी तक टीवी पर उनके एक्स बॅायफ्रेंड का चेहरा सामने नहीं आया है। लेकिन आलम के साथ वह डांस करते हुए नजर आयेंगी ये लगभग तय है। नच बलिए का हिस्सा बनने के लिए सभी जोड़ी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

श्रद्धा भी बीते कई दिन से कुंडली भाग्य से समय निकालकर नच की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल उन्होंने अपने डांस की तैयारी को होल्ड पर रख दिया है। इसकी वजह है उनकी बैक इंजरी। अपनी इस समस्या के कारण श्रद्धा कई दिन से डांस रिहर्सल नहीं कर पा रही हैं।
श्रद्धा को बैक इंजरी 'नच बलिए 9' के कारण नहीं बल्कि टीवी शो 'खतरा खतरा खतरा' में गेम खेलते हुए घायल हुई थीं। एक स्टंट के दौरान उन्होंने अपना कंट्रोल खो दिया था। जिससे वह घायल हो गईं। श्रद्धा ने अपनी इस इंजरी पर कहा है कि ये बैक इंजरी है।
इसे समय लगेगा। मैं फिजियोथेरेपी सेशन ले रही हूं। मेरे जल्द ठीक होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि श्रद्धा शो में बने रहने पर दोबारा विचार कर रही हैं। हाल ही में ये खबर आयी थी कि नच बलिए 9 में कम फीस मिलने के कारण श्रद्धा मेकर्स से नाराज चल रही हैं। अब देखना होगा कि श्रद्धा नच का हिस्सा बनती हैं या नहीं।
बहरहाल, यहां देखिए खूबसूरत श्रद्धा आर्या की ये अनदेखी तस्वीरें जो कि काफी तेजी से वायरल हुई हैं..


Click it and Unblock the Notifications
