कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या बनीं सबसे खूबसूरत दुल्हन, कौन है दूल्हा ? सगाई से मेहंदी की PHOTOS
एंटरटेनमेंट दुनिया में फिर से शादी का माहौल शुरू हो गया है। कुंडली भाग्य की लोकप्रिय प्रीता यानी कि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी शादी करने जा रही है। कुछ दिन पहले ही वह मुंबई से दिल्ली चली गईं। जहां पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ श्रद्धा आर्या ने शादी के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है।
श्रद्धा आर्या की मेहंदी की तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां पर दुल्हन बनने की खुशी श्रद्धा आर्या के चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई दे रही है। श्रद्धा आर्या की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। आप भी इन सभी तस्वीरों से अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। इन सभी तस्वीरों में श्रद्धा आर्या का स्टाइल और लुक लाजवाब है।

15 नवंबर को श्रद्धा आर्या की मेहंदी सेरिमनी हुई। श्रद्धा आर्या ने भी अपनी मेहंदी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसी के साथ श्रद्धा आर्या के फैंस ने भी सेरिमनी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दी हैं।

श्रद्धा आर्या की मेहंदी की तस्वीर
श्रद्धा आर्या की तस्वीरों पर उनके दोस्तों और सेलेब्स ने भी उन्हें उनकी जिंदगी के सफर के लिए ढेर सारी बधाई दी है। श्रद्धा आर्या की तस्वीर पर अनीता हसनंदानी, अर्जुन बिजलानी के साथ अंकिता लोखंडे और मौनी रॅाय ने भी अपना प्यार बरसाया है। श्रद्धा आर्या की प्री-वेडिंग रस्में देखने में बड़ा ही खूबसूरत दिखाई पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा आर्या आज यानी कि 16 नवंबर को शादी है।

श्रद्धा आर्या की नेवी अफसर से शादी
श्रद्धा आर्या नेवी अफसर से शादी कर रही हैं। मेहंदी और हल्दी की रस्म के लिए श्रद्धा आर्या ने पर्पल और पीला रंग का लहंगा पहन रखा है। साथ ही दुल्हन वाला ग्लो श्रद्धा आर्या के इस पूरे लुक को खिला देता है। श्रद्धा आर्या ने कुंडली भाग्य के अपने सभी करीबी दोस्तों को शादी में बुलावा भेजा है। कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या की बहन की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अंजुम शेख भी इस शादी का हिस्सा बनने के लिए पहुंच गई हैं।

श्रद्धा आर्या बन गईं दुल्हन
वैसे आपको यह बता दें कि श्रद्धा आर्या के दुल्हे का क्या नाम है, इसकी अभी कोई जानकारी मीडिया में नहीं आयी है। लेकिन इतनी जानकारी है कि श्रद्धा आर्या के होने वाले पति का नाम राहुल है। इससे पहले श्रद्धा आर्या की सगाई एक एनआरआई से हुई थी। लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया। वैसे आपको बता दें कि बैक टू बैक इसी तरह कई एक्ट्रेस के शादी की तस्वीरें सामने आने वाली हैं। इस फेहरिस्त में एक नाम अंकिता लोखंडे का भी है। अंकिता लोखंडे और विकी जैन दिसंबर में शादी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications