'कुंडली भाग्य' की प्रीता से बर्दाश्त नहीं हुई राखी सावंत की बुरी हालत, सबके सामने दे डाली ये नसीहत

Shradhdha Arya With Rakhi Sawant: राखी सावंत इन दिनों अपने पति की वजह से खबरों में हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा और पैसे चोरी करने के आरोप में सलाखों के पीछे भिजवा दिया था। यही नहीं, राखी ने पिछले महीने यानी 29 जनवरी को अपनी मां को भी खोय था। मां के देहांत के बाद ही राखी को आदिल की बेवफाई के बारे में पता चला और फिर उन्होंने इसके लिए कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया। इस बीच वो कई बार कैमरे के सामने रोती-बिलखती नजर आईं और दिल का दुखड़ा बयां किया अब हाल ही में 'कुंडली भाग्य'की प्रीता का रोल निभाने वाली श्रद्धा आर्या ने राखी ढांढस बंधाया है।
श्रद्धा ने दिया सहारा
टीवी जगत की फेमस और सस्कारी बहुओं में से एक श्रद्धा आर्या का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो राखी को सांत्वना देती नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा कि श्रद्धा कह रही हैं कि मत ले इतना स्ट्रेस, जाने दे जो जाता है. यह कहने के बाद वो हंसने लग जाती हैं और कैमरे के सामने पोज देने लग जाती हैं. श्रद्धा आर्या का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। श्रद्धा ने यह वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी लगाई है और लिखा है "राखी को उदास देख बुरा लगा, वह हमेशा बहुत खुश रहती है, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं"
आदिल की सच्चाई आई सामने
राखी सावंत हाल ही में अपने पति आदिल के घर मैसूर पहुंचीं और वहां जाकर उन्हें जो सच्चाई पता चली वो जानकर काफी हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि उनका पति एक मामूली सा ड्राइवर है। यही नहीं, राखी सावंत ने यह भी बताया कि आदिल खान के सिर पर बाल नहीं है। राखी सावंत के साथ उनकी हाल ही में बेस्ट फ्रेंड बनी शर्लिन चोपड़ा भी पहुंची थीं। दोनों ने मिलकर आदिल खान की तहकीकात की तो सारा सच सामने आ गया।


Click it and Unblock the Notifications