Shraddha Arya: कंधे से सरकती ड्रेस में 'कुंडली भाग्य' की प्रीता ने दिए गदर पोज, सोशल मीडिया पर मच गया गदर

Shraddha Arya Bold Photos: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में अपनी कुछ कातिलाना फोटोज शेयर की हैं, इन फोटोज में उनका काफी हॉट नजर आ रहा है। टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का रोल निभाने वाली श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ वो अपनी मस्तीभरी फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने फैंस के दिलों पर कब्जा करने की ठान ली है और ऐसी-ऐसी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं कि किसी का भी दिल उन पर आ जाए। पिंक ड्रेस में श्रद्धा का हुस्न देखते ही बन रहा है।
श्रद्धा का कातिलाना अंदाज
एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपने हॉट अंदाज से भी लोगों का मन जीत लेती हैं। उनका हर अंदाज फैंस को काफी ज्यादा भाता है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पिंक ड्रेस में फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो काफी हॉट नजर आ रही है। ये ड्रेस ऑफ शोल्डर ड्रेस है, इसलिए कई फोटोज में तो सरकती हुई भी नजर आ रही है। श्रद्धा आर्या की इस ड्रेस में एक बड़ा सा बो भी बना हुआ है, जो उनके आउटफिट पर चार-चांद लगा है। एक्ट्रेस का ये लुक देखकर हर कोई बस उनपर मर मिट रहा है। श्रद्धा भी अलग-अलग पोज देकर फैंस के दिलों को रिझाने की कोशिश में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस की ड्रेस में एक माइक भी लगा हुआ है, जिसे देखकर लग रहा है कि वो किसी इंटरव्यू के लिए आई है।
श्रद्धा का दसवीं शादी
आपको बता दें, श्रद्धा आर्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज से उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने दसवीं बार शादी की है। स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार, शो में शादी वाला दिखाया जाना है। उसी की तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि एक ही शो मे उनकी दसवीं शादी है। एक्ट्रेस के निजी जिंदगी की बात करें तो श्रद्धा ने 2021 में नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी कर ली और अब वो अपने पति के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications