'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा के भी ट्विन टावर में थे दो फ्लैट, वीडियो में एक्टर ने शेयर किया दिल का हाल

नोएडा का ट्विन टावर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। अवैध निर्माण की वजह से इसे 28 अगस्त को कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। लेकिन, ट्विन टावर में ब्लास्ट के साथ कई लोगों के घर भी मिट्टी में मिल गए। इनमें से एक 'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा भी हैं।

'कुंडली भाग्य' में ऋषभ लूथरा का किरदार निभा रहे मनित जौरा ने भी ट्विन टावर में दो फ्लैट्स खरीदे थे लेकिन, अब ये फ्लैट्स मलबे में तब्दील हो चुके हैं। श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मनित अपने फ्लैट के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

kundali-bhagya-fame-manit-joura-aka-rishabh-luthra-had-two-flats-in-noida-twin-towers

श्रद्धा आर्या इस वीडियो में कह रही हैं-आपसे में कई लोग नहीं जानते होंगे कि नोएडा के ट्विन टावर जिन्हें हाल ही में तोड़ा गया है, उसमें मनित के दो फ्लैट्स थे। श्रद्धा उनसे पूछती हैं कि आपको अपने फ्लैट के कितने पैसे वापस मिले हैं। मनित इस सवाल के जवाब में बताया कि उन्हें 70 फीसदी पैसे वापस मिल चुके हैं।

मनित ने माना कि ये मार्केट वैल्यू से कम है लेकिन उन्होंने कहा कि जितना इन्वेस्ट किया था, उसका ज्यादातर हिस्सा उन्हें वापस मिल गया है। उन्होंने ये भी कहा कि ये मुश्किल भरा समय था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के स्टैंड से वो खुश हैं। ट्विन टावर को गिराए जाने का कारण भी मनित ने वीडियो में बताया।

उन्होंने कहा- दोनों टावर्स के बीच 12 मीटर की दूरी थी, जो कि 20 मीटर की होनी चाहिए थी। इसके अलावा वो जमीन दूसरे ब्लॉक की थी। ट्विन टावर्स को बनाने से पहले बिल्डर्स ने उनकी परमिशन भी नहीं ली थी। मनित जौरा फिलहाल कुंडली भाग्य में अहम भूमिका निभा रहे हैं और श्रद्धा आर्या का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X