Kundali Bhagya की संस्कारी बहू कैमरे के सामने हो गई बोल्ड, स्विमिंग पूल किनारे दिखाईं बेहद हॉट अदाएं

Kundali Bhagya Shraddha Arya: मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ कातिलाना फोटोज फैंस के लिए शेयर कर दी हैं।

Kundali bhagya actress Shraddha Arya

Kundali Bhagya Shraddha Arya: 'कुंडली भाग्य' टीवी जगत का सबसे मशहूर शोज में से एक है। यह शो काफी लंबे समय से चल रहा है और इसे लेकर लोगों की दीवानगी भी समय के साथ बढ़ रही है। इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं श्रद्धा आर्या जो प्रीता के रूप में नजर आती हैं। शो में एक संस्कारी बहू का रोल निभाने वाली प्रीता यानी श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में काफी बोल्ड और हॉट हैं और इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने हाल ही में पेश की है।

श्रद्धा आर्या का पोस्ट
श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनका ये अंदाज देखकर हर कोई उनपर मर मिट जाता है और एक बार फिर से फैंस के दिलों को लूटने के लिए श्रद्धा आर्या ने कमाल की फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस फोटो में उन्होंने व्हाइट बाथरोब पहन रखा था और वो स्वीमिंग पूल के किनारे बड़े आराम से चिल करती नजर आ रही हैं। क्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, "ब्रेक और वेकेशन की थैरेपी की बहुत ज्यादा जरूरत थी।" टीवी की संस्कारी बहू का ऐसा लुक देख फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

2021 में की थी शादी
श्रद्धा आर्या के निजी जीवन की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2021 में एक नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी। दोनों एक दोस्त की पार्टी में मिले। पहले ये रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक था लेकिन बाद में दोनों को एक-दूसरे की कंपनी पसंद आने लगी। लगभग एक साल तक डेटिंग करने के बाद श्रद्धा और राहुल ने शादी का फैसला लिया था।

शो के बारे में
वहीं, श्रद्धा आर्या के करियर की बात करें तो वो पिछले छह साल से 'कुडली भाग्य' का हिस्सा हैं और इस शो में बतौर प्रीता नजर आ रही हैं। फिलहाल शो में 20 साल के लीप के बाद प्रीता यंग बच्चों की मां के रोल में दिख रही हैं। श्रद्धा आर्या के इस शो में वो शुरू से ही बतौर प्रीता नजर आ रही हैं लेकिन उनके साथ दो करण अबतक बदल चुके हैं और अब शो में शक्ति आनंद करण लूथरा की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kundali bhagya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X