जल्द ही मां बन सकती हैं 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, सबके सामने खोला ये राज

श्रद्धा आर्या मशहूर टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में एक बड़ी ही प्यारी बेटी की मां का रोल निभा रही हैं। श्रद्धा ने बताया कि वह रीयल लाइफ में भी मां बनना चाहती हैं लेकिन कोई प्लानिंग नहीं कर पाई हैं।

shraddha arya
Shraddha Arya: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सीरियल कुंडली भाग्य से खूब पहचान बनाई है। आज हर घर में उनके इस सीरियल और किरदार की जमकर तारीफ होती है। लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। श्रद्धा आर्या न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या ने पिछले साल नवंबर में इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। श्रद्धा ने काम से कुछ दिनों का ब्रेक लेकर अपनी नई शादीशुदा लाइफ को खूब इन्जॉय किया था। फिलहाल श्रद्धा अपने मशहूर टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में एक बड़ी ही प्यारी बेटी की मां का रोल निभा रही हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए श्रद्धा ने बताया कि क्यों वह अपने रीयल लाइफ में अभी तक मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं।

काम के चलते फैमिली प्लानिंग को न भूलें
श्रद्धा आर्या ने कहा- राहुल और मैं दोनों बच्चों से प्यार करते हैं और हम जल्द ही अपने जीवन में उस पल को जीना चाहेंगे लेकिन अभी तक हमने इसकी कोई प्लानिंग नहीं की है। राहुल अपने काम को लेकर बहत बिजी रहते हैं और मैं भी अपनी शूटिंग को लेकर व्यस्त रहती हूं। फिलहाल टीवी के फेमस सीरियल 'कुंडली भाग्य' की शूटिंग चल रही है। हालांकि मुझे ये भी लगता है कि काम में बिजी रहने के चलते हमें अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा- हम भविष्य में जल्द ही एक परिवार शुरू करना चाहते हैं। हमारी शादी को एक साल हो गया है और हम दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं।

श्रद्धा आर्या ने कहा- जल्द ही मां बनना चाहती हूं मैं
कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने बताया- मुझे लगता है कि शो में मां बनना स्वाभाविक रूप से मेरे पास आया था और मुझे लगता है कि यह समय के साथ हुआ। सीरियल की कहानी आगे बढ़ी और उन्होंने करण और प्रीता को पैरेंट्स बनते हुए दिखाया। मुझे स्क्रीन पर मां की भूमिका निभाने में कभी कोई परेशानी नहीं हो रही है। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले इस सीरियल के खत्म होने की चर्चा थी लेकिन श्रद्धा ने इसे अफवाह कहा। श्रद्धा ने बताया- मुझे नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें कहां से आती हैं। यह पूरी तरह से निराधार है और हम हर रोज इस सीरियल की शूटिंग कर रहे हैं और मेरा पूरा फोकस इस पर है। सीरियल में हर रोज बहुत कुछ बेहतर हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: kundali bhagya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X