दीपिका पादुकोण के बाद इस टॉप एक्ट्रेस ने भी बढ़ाया परिवार, किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

Kundali Bhagya

Kundali Bhagya Ruhi Chaturvedi Pregnant: टीवी के मशहूर शो कुंडली भाग्य की रूही चतुर्वेदी अब जल्दी ही मां बनने वाली है और हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ में इस गुड न्यूज़ को शेयर किया है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने अपने पति शिवेंद्र के जन्मदिन पर फैन्स के साथ में इस सरप्राइज को शेयर किया और अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया।

स्विमिंग पूल के पास दिखाया बेबी बंप

रूही चतुर्वेदी ने एक वीडियो को शेयर किया और इसमें वह स्विमिंग पूल की तरफ मुंह करके खड़ी हुई नजर आ रही है। इस दौरान उनके पति शर्टलेस नजर आए और जमीन पर बैठे हुए देखे गए। जैसे ही उनके पति बैठते हैं वैसे ही एक्ट्रेस पलट जाती है और अपनी शर्ट को पीछे की तरफ करके अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती है।

बड़ा होने वाला है परिवार

इस वीडियो को शेयर करते हुए रूही चतुर्वेदी ने कैप्शन में लिखा कि हमारा खूबसूरत परिवार अब थोड़ा सा बड़ा और बहुत वंडरफुल होने वाला है। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरे सबसे अच्छे दोस्त शिवेंद्र। अब इस वीडियो के शेयर करते ही फ्रेंड्स भी एक्ट्रेस को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा आर्या भी हैं प्रेग्नेंट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुंडली भाग्य की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी इस समय प्रेग्नेंट है। खुद एक्ट्रेस ने भी शुरू ही के इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि मुझे इसका अंदाजा था। इसके अलावा रूही शादी के 5 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही है और साल 2019 में एक्टर शिवेंद्र ओम सैनियोल से उन्होंने शादी की थी।

More from Filmibeat

Read more about: kundali bhagya ruhi chaturvedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X