कुंडली भाग्य के इस एक्टर ने रचाई शादी, शादी के बाद अब आगे की पढ़ाई मुंबई में करेगी ये स्टूडेंट दुल्हनिया

naveen sharma

'कुंडली भाग्य' फेम एक्टर नवीन शर्मा अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर चुके हैं। दरअसल, टीवी अभिनेता नवीन ने 30 मार्च 2023 को जयपुर में अपनी मंगेतर रोशनी शर्मा संग सात फेरे लिए, जो मेडिकल की स्टूडेंट हैं। नवीन की शादी उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच हुई, जो पूरी तरह से धमाल-मस्ती से भरी हुई थी। उनकी शादी का जश्न 28 मार्च 2023 को जगतपुरा स्थित कस्तुरी बाग में हल्दी, संगीत और मेहंदी के साथ शुरू हुआ था। सामने आई मेहंदी की तस्वीरों में कपल को ग्रीन कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है।

अपनी मेहंदी के लिए जहां नवीन ने व्हाइट कलर के कुर्ते के साथ एक नी-लेंथ जैकेट व ट्राउजर पहना था, वहीं उनकी दुल्हन रोशनी ग्रीन कलर के गाउन में नजर आ रही थीं। दोनों ने मेहंदी को फ्लॉन्ट करते हुए जमकर फोटो क्लिक करवाए।

नवीन ने अपनी शादी से कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ''मैं हमेशा से 'लार्जर दैन लाइफ' शादी चाहता था। मेरा मानना है कि शादियों को संगीत और बैंड-बाजा व बाकी सभी चीजों के साथ रंगीन होना चाहिए। मेरी शादी में, हम सभी राजस्थानी रस्में निभाएंगे और मैं इसके लिए उत्सुक हूं।"

रोशनी के बारे में बात करते हुए नवीन ने कहा था कि वह हमेशा से ऐसा पार्टनर चाहते थे, जो उनकी आजादी को समझे। उनके शब्दों में, ''मैं हमेशा से ऐसा साथी चाहता था, जो मेरी आजादी को समझे और वह बिल्कुल वैसी हैं।"

उन्होंने यह भी साझा किया था कि रोशनी बहुत समझदार लड़की हैं। उन्होंने कहा था, "मैं हमेशा चाहता था कि कोई ऐसा हो, जो मुझे मेरा स्पेस दे। रोशनी एक मेडिकल स्टूडेंट हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह मुंबई आ जाएंगी और मुंबई में अपनी पढ़ाई करेंगी, ताकि हम साथ रह सकें।"

जानकारी के लिए बता दें कि नवीन ने 28 नवंबर 2022 को मेडिकल स्टूडेंट रोशनी शर्मा से अपने गृहनगर जयपुर में सगाई की थी। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में नवीन ने बताया था कि उनकी शादी अरेंज मैरिज है। उन्होंने कहा था, "यह एक अरेंज्ड मैरिज है। रोशनी और मैं जयपुर से ताल्लुक रखते हैं।'' उन्होंने आगे कहा था, "हमारी प्रेम कहानी शाहिद कपूर-अमृता राव की फिल्म 'विवाह' जैसी है।'' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X