Kundali Bhagya 9th Aug Update: करण ने की प्रीता से शादी करने की कोशिश!

'कुंडली भाग्य' के 9 अगस्त 2002, मंगलवार के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रीता और ऋषभ शादी की रस्में निभाते हैं और करण को उन्हें देखकर जलन होने लगती है। करण को वो समय याद आता है जब उसकी शादी प्रीता से हुई थी। करण प्रीता को देखते हुए शराब पीने लगता है। करण जब वहां से जाने लगता है तो अंजलि भी उसके पीछे-पीछे जाती है।

बाकी परिवार के सदस्य पार्टी को एन्जॉय करते हैं। लेकिन, करण जैसे ही कमरे में जाता है और अंजलि आकर उससे पूछती है कि उसे क्या हुआ है? वो बताता है कि उसे प्रीता और ऋषभ को साथ देखकर उसे जलन हो रही है। अंजलि उसे याद दिलाती है कि वो प्रीता से कितनी नफरत करता है क्योंकि उसने उसकी जान लेने की कोशिश की थी। करण सोचता है कि प्रीता के लिए उसकी भावनाएं खत्म क्यों नहीं होती।

Kundali Bhagya 9th Aug Update

Recommended Video

Kundali Bhagya 28 July Promo Spoiler:Preeta Rishabh की Anniversary पर क्या करेगा Arjun ? |TV*Spoiler

अंजलि करण से पूछती है कि क्या वो भी प्रीता से अभी भी प्यार करता है। करण अंजलि से कहता है कि वो पीकर कभी झूठ नहीं बोलता है। अंजलि कमरे से बाहर जाती है और करण फैसला करता है कि वो अपनी पहचान प्रीता के सामने लेकर आएगा। वहीं, प्रीता वॉशरूम से बाहर आती है करण को कमरे में देखकर चौंक जाती है। करण उसे बताता है कि वो उससे कितना प्यार करता है। करण प्रीता से शादी करने के लिए कहता है। तब तक वहां अंजलि आ जाती है और वो करण को किसी तरह वहां से लेकर जाती है।

अंजलि प्रीता से कहती है कि शराब के नशे में वो अक्सर लोगों को प्रपोज कर देता है। वहीं, दूसरी ओर शर्लिन लूथरा हाउस में आती है और इधर, अंजलि करण को अपने कमरे में लेकर जाती है। करण जागने के बाद भी प्रीता का नाम लेता है। अंजलि उसे सुनती है और सोचती है कि उसे वो कैसे शांत करे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X