Kundali Bhagya 9th Aug Update: ऋषभ-प्रीता को साथ देख करण को हुई जलन!

'कुंडली भाग्य' में 8 अगस्त 2022, सोमवार को दिखाया गया कि पृथ्वी दौड़ते हुए प्रीता के पास आता है लेकिन उसकी नजरों से बच जाता है। वो प्रीता को रोते हुए देखता है और खुश होता है। वहीं, सृष्टि को शादीशुदा अवतार में देखकर पृथ्वी हैरान रह जाता है। पृथ्वी ये सोचता है कि आखिर किससे उसकी शादी हुई है। इस बीच, सृष्टि प्रीता को रोते देखती है और उसे चुप कराने की कोशिश करती है।

प्रीता कहती है कि वो जब भी करण के साथ होती उसे करण की मौजूदगी का एहसास होता है। पृथ्वी उसकी बातें सुनकर ये सोचने लगता है कि प्रीता को करण को मारने का अफसोस है। दूसरी ओर अंजलि करण से पूछती है कि क्या वो अब भी प्रीता से प्यार करता है। करण यह सुनकर कहता है कि वो सिर्फ प्रीता से नफरत करता है। लेकिन, अंजलि कहती है कि उसकी आंखों में अब भी उसके लिए प्यार नजर आता है।

Kundali Bhagya 9th

सृष्टि और प्रीता करण के कमरे में बैठकर उसके बारे में ही बातें करते हैं। बीजी तब तक वहां आ जाती हैं और सृष्टि से कहती है कि समीर उसे नीचे आने के लिए कह रहा है। सृष्टि जैसे ही नीचे जाती है बीजी प्रीता से बात करती है और पूछती है कि वो दुखी क्यों है। प्रीता जवाब देते हुए कहती है कि वो करण को मिस कर रही है। बीजी प्रीता को समझाती है कि वो अपने और ऋषभ के रिश्ते का सम्मान करे।

बाद में ऋषभ और प्रीता साथ में डांस करते हैं। पृथ्वी को दोनों को देख कर जलन होने लगती है। इधर, विष्णु और राजा एक दूसरे से बातें करते हैं और कहते हैं कि करण ऋषभ का भाई है। पृथ्वी उनके पास जाता है और पूछता है कि वो कौन हैं। इसके जवाब में वो कहते हैं कि वो पार्टी को खराब करना चाहते हैं। पृथ्वी कहता है कि ये तो वो भी चाहता है।

पृथ्वी दोनों से कहता है कि अब वो ही उनका बॉस है। दादी परिवार को सुरेखा से मिलवाती हैं। इसके बाद सभी ऋषभ और प्रीता से वरमाला लेकर शादी करने के लिए कहते हैं। करण को ये सब देखकर जलन होने लगती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X