Kundali Bhagya 4th Aug Update: अर्जुन के सामने आई काव्या, राखी से मिलकर हुआ इमोशनल
कुंडली भाग्य में 4 अगस्त 2022, गुरुवार को दिखाया गया कि दादी अर्जुन से कहती है कि वो उसे पार्टी में देखकर खुश है। इसके जवाब में अर्जुन कहता है कि उसे भी यहां आकर अच्छा लग रहा है। तभी अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड को फोन करता है और मौके बीजी आ जाती हैं। दादी चिढ़कर अर्जुन से किसी एक को चुनने के लिए कहती है। करण अंजली के पास जाते-जाते प्रीता के पास चला जाता है। प्रीता को फिर से करण की मौजूदगी का एहसास होता है।

इधर, सृष्टि एक घोषणा करती है कि ऋषभ और प्रीता साथ में डांस करेंगे। दोनों को साथ में डांस करता देख अर्जुन को जलन होने लगती है और उसे वो समय याद आता है जब वो प्रीता के साथ डांस करता था। वो वहां से बाहर चला जाता है। इधर, पृथ्वी अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा होता है तभी उसकी पत्नी वहां आकर उस पर चिल्लाने लगती है।
राजा और बाकी बदमाश लूथरा हाउस में घुस जाते हैं और वेटर बन जाते हैं। अर्जुन एक कोने में जाकर रोने लगता है। काव्या उसे रोते हुए देखती है और उससे रोने का कारण पूछती है। लेकिन, अर्जुन कहता है कि वो नहीं रो रहा है। काव्या, अर्जुन को बताती है कि किचन में प्रीता भी छिप कर रोती है। करण काव्या से पूछता है कि प्रीताा क्यों रोती है।
Recommended Video
काव्या उसे बताती है कि प्याज काटते वक्त प्रीता खूब रोती है। तब तक किचन में प्रीता आ जाती है। अर्जुन प्रीता और ऋषभ के डांस की तारीफ करता है और उसकी बिंदी को ठीक करता है। प्रीता को याद आता है कि करण भी ऐसे ही उसके लिए किया करता था। इससे प्रीता नाराज हो जाती है। वो अर्जुन से पूछती है कि उसे क्या चाहिए। अर्जुन कहता है कि उसे प्रीता चाहिए। इससे प्रीता हैरान रह जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











