..................... कुंडली भाग्य 4 साल का सेलिब्रेशन, श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर भावुक मैसेज, देखिए फोटो Kundali Bhagya 4 years celebration photo Dheeraj Dhooper Shraddha Arya emotional message - Hindi Filmibeat

कुंडली भाग्य 1000 एपिसोड 4 साल का आलीशान जश्न Photo: श्रद्धा आर्या- धीरज धूपर का भावुक मैसेज

कुंडली भाग्य ने कुमकुम भाग्य का दामन थाम कर करण और प्रीता की कहानी शुरू की। आज इस शो ने रिकॅार्ड बनाते हुए टीआरपी पर टॅाप की जगह हासिल करते हुए अपने सफर को 4 साल तक पहुंचाया है। धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या ने शो के 4 साल पूरे होने के साथ सेट पर कई सारे केक और सेल्फी के जरिए अपने शो के 1000 एपिसोड पूरे होने का जश्न भी मनाया।

जहां पर कुमकुम भाग्य की पूरी टीम भी तस्वीरों में मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है। शो के 4 साल पूरे होने का उत्साह तस्वीरों में सभी स्टार्स के चेहरे पर नजर आ रहा है। हर बार की तरह इन सभी तस्वीरों में करण और प्रीता की जोड़ी छा गई है।

Kundali Bhagya

शो के कलाकारों के साथ क्रू सदस्य ने भी शूटिंग के बीच शो की सफलता की खुशी में शामिल होते हुए दिखाई दिए। श्रद्धा आर्या ने इससे पहले कई शोज किए हैं। लेकिन ये साफ है कि कुंडली भाग्य ने बतौर प्रीता उनकी लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X